एक्सप्लोरर

पिता की राह पर आजम खान के बेटे, जयाप्रदा पर की अभद्र टिप्पणी

रामपुर के प्रचार के आखिरी दिन (21 अप्रैल) एक रैली के दौरान अब्दुल्ला आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, 'अली भी हमारे, बजरंगबली भी हमारे। हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।

रामपुर, एबीपी गंगा। रामपुर में सपा प्रत्याशी आजम खान के विवादित बयान के बाद अब बेटे अब्दुल्ला आजम ने बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिता के बाद अब बेटे ने जयाप्रदा के खिलाफ विवादित बयान दिया है। रामपुर के प्रचार के आखिरी दिन (21 अप्रैल) एक रैली के दौरान अब्दुल्ला आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, 'अली भी हमारे, बजरंगबली भी हमारे। हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।

अब्दुल्ला आजम का बयान

रविवार को पिता के समर्थन में रामपुर के एक रैली को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला आजम ने कहा, 'जो हमारे माथे पर गुलामी का कलंक था, वो फिर लग जाएगा। चुनाव विकास के नाम पर हो रहा है, लेकिन विकास न तो 2014 में हुआ और न 2017 में हुआ। यहां जिला तो दूर की बात है, कब्रिस्तान की बाउंड्री तक नहीं बनाई।' उन्होंने आगे कहा, 'अली भी चाहिए हैं, बजरंगबली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।'

रविवार को पिता के समर्थन में की थी रैली

बता दें कि रविवार को अब्दुल्ला आजम ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पान दरेबा में पिता आजम खान के समर्थन में रैली की थी। यूपी की हॉट सीट में शामिल रामपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव है। रविवार शाम 5 बजे के बाद इस सीट पर प्रचार अभियान थम गया। हालांकि, अब्दुल्ला के इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है। इस दौरान अब्दुल्ला ने खुलकर जयाप्रदा का नाम तो नहीं दिया, लेकिन उनका इशारा साफ समझा जा सकता है।

अनारकली वाले बयान पर बढ़ी अब्दुल्ला की मुश्किल

इस बीच अनारकली वाले बयान पर अब्दुल्ला आजम की मुश्किल बढ़ गई है। उनके इस बयान पर रामपुर निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया है और विवादास्पद बयान की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। इस रिपोर्ट में अब्दुल्ला के बयान की फुटेज भी भेजी गई है।

रामपुर की हॉट सीट... जयाप्रदा Vsआजम खान

गौरतलब है कि जब से बीजेपी ने जयाप्रदा को रामपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तभी से लगातार सपा प्रत्याशी आजम खान और जयाप्रदा के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। हालांकि, इस बयानबाजी पर विवाद तब खड़ा हो गया, जब एक रैली के दौरान आजम खान ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

ये दुश्मनी बहुत पुरानी है...!

हालांकि, ये भी जानन जरूरी है कि आजम खान और जयाप्रदा के बीच की ये सियासी दुश्मनी कोई नई नहीं है। इसकी शुरुआत 2009 में हो गई थी। तब अमर सिंह समाजवादी पार्टी के चाणक्य हुआ करते थे। 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान के जबरदस्त विरोध के बावजूद मुलायम सिंह यादव ने जयाप्रदा को रामपुर से टिकट दे दिया था। जयाप्रदा चुनाव लड़ने जब रामपुर पहुंची, तो उन्हें आजम खान का भी सामना करना पड़ा। जयाप्रदा को आजम ‘नचनिया’ से लेकर ‘घुँघरू वाली’ तक कह चुके हैं। इतना ही नहीं, जयाप्रदा के विरोध में पूरे शहर में उनकी फिल्मों के अंतरंग दृश्यों के पोस्टर तक लगाए गए, लेकिन जयाप्रदा घूम घूम कर वोटरों के बीच आजम खान को भैया कहती रहीं। ये आरोप खुद जयाप्रदा ने आजम खान पर लगाया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget