एक्सप्लोरर

Rampur News: होली समारोह में मुख्तार अब्बास नकवी ने बजाया ढोल, BJP कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

Rampur Holi Celebration: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने आगे कहा कि दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जिसमें सभी धर्मों के त्यौहार उस देश में एक साथ मनाए जाते हैं.

Rampur News: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने रामपुर में अपने निवास पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा.इस कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित बीजेपी की जिला कार्यकारिणी और तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे. होली मिलन समारोह कार्यक्रम को और मनोरंजक बनाते हुए मुख्तार अब्बास नकवी और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने ढोल बजाते हुए होली मिलन समारोह में चार चांद लगा लगा दिए. ढोल की थाप पर सभी थिरकते नजर आए जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. 

बता दें कि पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भले ही अभी सत्ता की रंगत से दूर हैं, लेकिन होली के रंगों की रंगत मुख्तार अब्बास नकवी के चेहरे पर अलग ही नजर आ रही थी और वह होली के रंगों में सराबोर थे. होली मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे थे. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि होली के पावन पर्व को शालीनता, सौहार्द और एकता के साथ मनाते हैं. यह हमारे देश की खूबसूरती, संस्कृति और संस्कार हैं.

'हम सभी मिलकर बनाते हैं सारे त्योहार'
होली के पावन पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि यह मिलन का त्यौहार है और समाज के सभी वर्गों को जो सबक और संदेश देता है, वह सौहार्द का संदेश देता है. साथ ही समृद्धि का संदेश देता है और आज पूरी दुनिया भारत के धाग और धमक को स्वीकार कर रही है. वह हमारी इसी संस्कार और संस्कृति का परिणाम है, हम सब मिलकर एक दूसरे के त्योहार को मनाते हैं, एक दूसरे के त्यौहार का सम्मान करते हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जिसमें सभी धर्मों के त्यौहार उस देश में एक साथ मनाए जाते हैं. हमारे यहां होली भी है, दीपावली भी है, ईद भी है, क्रिसमस भी है और भी जो धर्मों के त्योहार हैं उन सब को हम बहुत शालीनता के साथ और बहुत सौहार्द के साथ और बहुत एकता के साथ मनाते हैं. यह हमारे देश की खूबसूरती भी है, यही हमारे देश की संस्कृति भी है और यही हमारे देश के संस्कार भी हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: जया प्रदा ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM योगी और डिप्टी सीएम के बाद भूपेंद्र चौधरी से की मुलाकात, शुरू हुई अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget