एक्सप्लोरर

रामपुर प्रशासन की अनोखी पहल, मिशन शक्ति के तहत बेटियों को सौंपी जिले की कमान

रामपुर में जिला प्रशासन ने मिशन शक्ति के तहत अनोखी पहल की है. यहां जिला प्रशासन ने टॉपर बच्चियों को नामित अधिकारी बनाया और उन्हें प्रशासन की कार्रवाई का हिस्सा बनाया.

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिलाधिकारी को मिशन शक्ति को व्यापक अभियान के रूप में लेने के निर्देश दिए हुए हैं. इसी के तहत प्रदेश के सभी जिले अपने-अपने तरीके से कुछ न कुछ नया अपना रहे हैं. इसी क्रम में रामपुर प्रशासन ने थोड़ा और हटकर सोचा है. जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत जिले के 65 पदों की कमान सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां बेटियों के हाथ में रही. इन बच्चों ने फरियादियों की समस्या का निराकरण भी अच्छे से किया.

दरअसल, मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत रामपुर के जिला प्रशासन ने शिक्षा खेल समेत तमाम क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली छात्राओं को आज 10:00 से 12:00 तक के लिए नामित प्रशासनिक अधिकारी बनाया. जिसके बाद सभी नामित प्रशासनिक अधिकारी बच्चियों को उनके घरों से प्रोटोकॉल के तहत उनके कार्यालय तक लाया गया. रामपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की इकरा को आज जिलाधिकारी बनाया गया. उनके छोटे से गांव में तंग गलियों के बीच ऐसे ही बड़ी-बड़ी प्रशासनिक गाड़ियां जब उन्हें लेने के लिए पहुंची तो गांव वाले भी उन्हें देखकर उत्साहित नजर आए.

वहीं, एक और छात्रा को रामपुर का एसपी बनाया गया है. ऐसे ही सभी विभागों में आज विभाग अध्यक्ष की कुर्सी पर ऐसी बच्चियां 10:00 बजे से 12:00 बजे तक बैठीं. सभी बच्चियों ने जनता की फरियाद सुनी और उनका निराकरण भी किया. वहीं, बच्चियों की मानें तो उनका प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना है. उन्होंने आज प्रशासनिक गतिविधियों को समझा है और वह मेहनत कर एक दिन ऐसी ही कुर्सी पर बैठेंगी.

टॉपर बच्चियों को मिला सम्मान वहीं, रामपुर के जिला अधिकारी अनंजय कुमार सिंह की मानें तो आज अपने-अपने क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली रामपुर की बच्चियों को मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत आज सभी सरकारी विभागों की अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया गया. 10:00 बजे से 12:00 बजे तक उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना है. ऐसा करने से नारी शक्ति का मनोबल बढ़ेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की नारी शक्ति मिशन शुरूआत करना भी सफल हो पाएगा. वहीं, रामपुर की एसपी बनी प्रियांशी ने कहा कि उसका सपना है कि वह ऐसे ही प्रशासनिक कुर्सी पर बैठे. आज उन्होंने पुलिस के तंत्र को समझा है.

बच्चियों ने पुलिसिंग को समझा-एसपी वहीं, रामपुर के एसपी शगुन गौतम की मानें तो जिला प्रशासन का यह अच्छा प्रयास है. इसके अंतर्गत सारी पुलिसिंग को समझा गया है. अब मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को थाने में बुलाया जाएगा और उनसे जनता की समस्याओं को सुनाया जाएगा. वहीं, अपनी शिकायत लेकर प्रशासनिक कार्यालयों में आए फरियादियों की मानें तो रामपुर जिला प्रशासन की अच्छी पहल है. नामित अधिकारियों ने उन्हें बहुत अच्छी तरीके से उनकी समस्या का निराकरण किया है. ऐसा करने से नारी शक्ति मिशन सही मायने में सार्थक हो पाएगा.

इकरा बनीं डीएम यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में सर्वाधिक 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनने वाली कलावती कन्या इंटर कालेज मिलक की छात्रा रहीं इकरा ने भी डीएम की कुर्सी संभाली. वहीं, श्री हरि इंटर कॉलेज की टॉपर प्रियांशी सागर ने एसपी का पदभार ग्रहण किया. पूरे प्रोटोकॉल के तहत इन बेटियों को लेने के लिए इनके घरों पर सरकारी गाड़ी गई. पूरे काफिले के साथ ये अपने अपने दफ्तर पहुंचीं. जहां स्टाफ ने स्वागत किया. यहां इन्होंने कार्यालयों का निरीक्षण किया, जनसमस्याएं सुनीं. इस दौरान इकरा ने कहा कि आज का क्षण उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ेंः

मुरादाबादः थाने में सीज खड़े ट्रक का आरटीओ से जारी हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट, अब होगी मैजिस्ट्रेट जांच अयोध्या में और भव्य होगा इस साल का दीपोत्सव, सीएम योगी ने कहा- यादगार बने इस साल का आयोजन 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget