एक्सप्लोरर

Rampur: रामपुर में मिली जीत पर बोले मंत्री दानिश आजाद- 'साबित हो गया, मुस्लिम समाज भी बीजेपी पर करता है विश्वास'

UP News: बता दें कि रामपुर विधानसभा सीट पर सपा के आजम खान विधायक थे, लेकिन हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई, जिसकी वजह से आजम खान को अपनी विधायकी गंवानी पड़ी थी.

Rampur News: रामपुर लोकसभा सीट के बाद अब रामपुर विधानसभा सीट पर भी कमल खिल गया है. जो सीट कभी सपा का गढ़ हुआ करती थी आज उस सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया है. रामपुर में कमल खिलने से बीजेपी काफी उत्साहित है. अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि पहले आजमगढ़ व रामपुर का लोकसभा उपचुनाव और अब गोला और रामपुर विधानसभा का उपचुनाव. इन तमाम सीटों पर मुस्लिम बहुल आबादी है, लेकिन फिर भी यहां कमल खिला.

रामपुर में 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है, फिर भी यहां बीजेपी का प्रत्याशी जीता. इसका मतलब साफ है कि मुस्लिम समाज भी बढ़-चढ़कर बीजेपी को वोट दे रहा है.  बता दें कि रामपुर विधानसभा सीट पर सपा के आजम खान विधायक थे, लेकिन हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई, जिसकी वजह से आजम खान को अपनी विधायकी गंवानी पड़ी थी.

मुस्लिम समाज के लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर देगी बीजेपी
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर भी बीजेपी को वोट मिल रहे हैं. संदेश स्पष्ट है कि मुस्लिम बीजेपी पर विश्वास करते हैं. आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी मुस्लिम समाज के लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर देगी.

खतौली-मैनपुरी की हार पर क्या बोले दानिश
हालांकि मैनपुरी और खतौली में हार पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा निश्चित तौर पर हम जनता के बीच में गए, क्या कमी रह गई इस पर समीक्षा करते हुए दोगुनी मेहनत करके जाएंगे. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हमें वहां बेहतर परिणाम मिलेंगे. दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि जनता की सेवा के भाव से हमारी सरकार काम करती है, हम उसे आगे भी जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में हम ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे. हमें हर जनपद से भारी समर्थन मिल रहा है. हमें जनता का प्यार वोट के रूप में मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Rampur: रामपुर नतीजे पर बोले सपा MLA राकेश प्रताप सिंह, कहा- 'पूरी सरकार की ताकत लगाकर हराया गया है'

नितीश कुमार उपाध्याय वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में बतौर Associate Producer कार्यरत हैं और लगभग चार वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए हैं. इस समय वे डिजिटल असाइनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं. हाइपरलोकल कंटेंट आइडिएशन, ऑडियंस इंगेजमेंट स्ट्रैटेजी, वायरल वीडियो, ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान रखते हैं. चुनावी अवधि के दौरान, एबीपी न्यूज़ के लिए विशेष "पत्रकारों का एग्जिट पोल" प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है. समय-समय पर ABPLIVE के लिए एंकरिंग और रिपोर्टिंग की भूमिका में भी नजर आते हैं. नितीश ने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली (AIMC) से मास कम्युनिकेशन में 2021 में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फैक्ट चेक और डिजिटल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- nitishu@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @nitishupadhyay_

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget