एक्सप्लोरर

Rampur: रामपुर नतीजे पर बोले सपा MLA राकेश प्रताप सिंह, कहा- 'पूरी सरकार की ताकत लगाकर हराया गया है'

समाजवादी पार्टी के विधायक ने मंत्रियों के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं वे भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसे को लगाने तो वहां नहीं गए. साथ ही कहा कि जो उद्योग विदेश चले गए उनकी वापसी होनी चाहिए.

UP News: रामपुर (Rampur) के नतीजों पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh) ने कहा कि पार्टी हारी नहीं है, सीधे-सीधे जीत का प्रमाण पत्र बीजेपी को दिया गया है तो हमें मंथन की बहुत जरूरत नहीं है. जब आम चुनाव होंगे तो सपा वहां पचासों हजार वोट से जीतेगी. पूरी सरकार की ताकत लगाकर इस चुनाव को हराया है. बस इतना देख लीजिए कि आम चुनाव और इस चुनाव में कितनी वोटिंग हुई.

इसके अंतर को देख लीजिए सब स्पष्ट हो जाएगा. बीजेपी जो दो सीट पर हार पर मंथन कर रही. वह करती रहे क्योंकि जनता ने इनको हटाने का मन बना लिया है. जनता जानती है कि बीजेपी अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही, जो बहुत दिन तक ताकत का दुरुपयोग करता तो उसके पास ताकत नहीं रह जाती है.

राकेश प्रताप सिंह ने कहा निकाय चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल मानकर लड़ेंगे, महानगरों में हमारे प्रतिनिधिमंडल और पर्यवेक्षक तय कर दिए गए हैं. निकाय चुनाव को हम पूरी ताकत से लड़ने जा रहे हैं. इसके परिणाम से 2024 का चुनाव प्रभावित होगा, बड़ी बहुमत से हम निकाय चुनाव जीतेंगे. अनुराग भदौरिया के घर कुर्की का नोटिस लगाए जाने पर राकेश प्रताप सिंह ने कहा 'वह सपा के प्रवक्ता है, टीवी पर सिर्फ हनुमान चालीसा पढ़ने या बीजेपी की जय बोलने के लिए नहीं गए हैं, वह उनकी नीतियों और गलत कार्यों को जनता के बीच उजागर करने के लिए गए हैं.

रोज कई चैनल पर जाते हैं, हो सकता एक आध शब्द गलत निकल गया. अनुराग भदौरिया को बधाई दूंगा कि जैसे ही उनसे गलत शब्द निकला उन्होंने बकायदा वीडियो जारी करके क्षमा मांगी, खेद जताया, फिर भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही तो यह न्याय उचित नहीं है.'

भ्रष्टाचार का पैसा लगाने तो विदेश नहीं जा रहे मंत्री - राकेश प्रताप

राकेश प्रताप ने आगे कहा, 'अगर सरकार इस तरह से करेगी तो विपक्ष डिबेट में क्यों जाएगा और जाएगा तो क्यों बोलेगा, जिस तरह उनके और सुशीला जी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया उसकी निंदा करता हूं.'  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मंत्रियों के विदेश दौरे पर तंज करते हुए कहा, ' मुझे लगता है कि हमारे देश की जो इंडस्ट्रीज बाहर जा रही है पहले उनको रोकना चाहिए, बहुत से उद्योगपति हिंदुस्तान और प्रदेश को छोड़कर बाहर जा रहे हैं क्योंकि उन्हें जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह यूपी में नहीं मिल पा रही है.' राकेश प्रताप ने कहा कि जिन मंत्रियों ने भ्रष्टाचार किए हैं वे अपना पैसा लगाने विदेश तो नहीं जा रहे.  

ये भी पढ़ें - UP NEET UG Counselling 2022: मॉप-अप राउंड के लिए आज से कर सकेंगे च्वाइस फिल, जानें- क्या रहेगा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget