एक्सप्लोरर

Suar By Election: रामपुर में एक बार फिर हुआ उपचुनाव का एलान, जानें क्या कह रही है स्वार विधानसभा की जनता?

Rampur By-election: रामपुर (Rampur) के लोगों का कहना है की यहां किसी ने भी विकास के कार्य नहीं कराए इसलिए वह चाहते हैं कि इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुना जाए जो विकास कार्य कराए.

Rampur News: रामपुर (Rampur) में एक बार फिर उपचुनाव के लिए एलान हो गया है. लगभग एक साल के अंदर यह चौथा चुनाव रामपुर में होने जा रहा है. रामपुर में पहले लोकसभा का उपचुनाव हुआ, उसके बाद विधानसभा के आम चुनाव हुए और फिर रामपुर की शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ और अब रामपुर की ही स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. यहां स्वार विधानसभा सीट पर 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे.

बार-बार चुनाव को लेकर रामपुर की जनता का कहना है कि इस बार ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में जीताया जाए, जो विकास कार्य कराए क्योंकि एक ही परिवार के लोगों को चुनाव में चुनने से रामपुर के लोगो को बार बार उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है. पहले रामपुर में आजम खान ने लोकसभा से इस्तीफा दिया तो यहां लोकसभा का उपचुनाव हुआ और उसमें समाजवादी पार्टी चुनाव हार गई और बीजेपी के घनश्याम लोदी यहां से सांसद बन गए. 

स्वार विधानसभा सीट पर कराए जाएंगे उपचुनाव 
इसके बाद रामपुर में विधानसभा के आम चुनाव हुए और उसके बाद आजम खान को कोर्ट के 3 साल की सजा होने के बाद रामपुर की शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने जीत हासिल की और सपा के आसिम राजा को दूसरी बार उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. अब एक बार फिर रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. 

स्वार विधानसभा सीट पर 2022 में सपा के अब्दुल्लाह आज़म विधायक बने थे, लेकिन कोर्ट से उन्हें 2 साल की सजा होने के बाद यह सीट खाली हुई और अब एक बार फिर रामपुर के लोगों को उपचुनाव में अपने मत का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. बार-बार चुनाव होने से रामपुर की जनता का कहना है कि इससे विकास कार्य नहीं हो पाते हैं और सरकारी धन का नुकसान होता है इसलिए इस बार जनता ने मन बनाया है कि वह ऐसे प्रत्याशी को चुनाव जीता कर भेजेंगे जो रामपुर की जनता की सेवा कर सके.

जनता ने कही ये बात
रामपुर के लोगों का कहना है की यहां किसी ने भी विकास के कार्य नहीं कराए इसलिए वह चाहते हैं कि इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुना जाए जो विकास कार्य कराए. आज़म खान पर हुई कार्रवाई की वजह से रामपुर की जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है और वह इससे परेशान दिखाई दे रहे हैं.

पहले रामपुर की राजनीति में आज़म खान के परिवार का वर्चस्व हुआ करता था, लेकिन अब धीरे धीरे यहां भारतीय जनता पार्टी का कमल मजबूत होता जा रहा है और इस बार आजम खान के सामने अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम की विधानसभा सीट बचाने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के किले को भी सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें- कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget