एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें- कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Notification: उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं. 

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Notification Update: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है. यूपी के 760 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है. यूपी के 17 नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की स्थिति की बात करें तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला , फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए आरक्षित हैं. इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित में हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं. यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटो में 6 सीटों में परिवर्तन हुए हैं, इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं. हालांकि आरक्षण की इस लिस्ट के अनुसार नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार और बस्ती जिले की पंचायत भानुपर को इस आरक्षण लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.

वहीं आरक्षण के नोटिफिकेशन को जारी करते हुए यूपी के नगर विकास मंत्री एक शर्मा ने कहा कि हमने कहा था बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव हम नहीं कराना चाहते हैं. नगर पंचयतो में 544 का आरक्षण जारी कर दिया गया है. हम लोगो ने ऑर्डिनेंस लाया है और इसी व्यवस्था के तहत अंतिम सूची जारी की है. 

इसके साथ ही एके शर्मा ने कहा कि आयोग ने कहा था कि यह बहुत बड़ा राज्य है कई लोग असंतोष भी कर रहे थे. अब आयोग के परिवर्तन से फायदे हुए हैं, 39 नगर पंचयतो में अनुसूचित जाति का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था लेकिन अब बहुत फर्क पड़ा है. अब केवल 14 जिले ऐसे रह गए हैं, जहां अनुसूचित जनजाति के लिए पहले 1 सीट थी अब 2 सीट हो गयी हैं. वहीं नगर पालिका में 73 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयार की रणनीति, इस अभियान के जरिए ओबीसी वोटरों में बढ़ाएगी पैठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget