एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कॉर्बेट पार्क के पास रामनगर में दशकों पुरानी दरगाह पर चला बुलडोजर, साक्ष्य पेश नहीं करने पर माना गया अवैध

Ramnagar News: प्रदेश सरकार की तरफ से वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश है. उसी क्रम में आज भूरे शाह की मजार को तोड़ा गया.

Uttarakhand News: कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग की भूमि पर नेशनल हाईवे 309 रिंगोडा के पास स्थित मजार को आज जमींदोज कर दिया गया. सुबह चार बजे वन प्रभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. बताया गया कि मजार का साक्ष्य पेश नहीं करने पर वन विभाग ने मजार को अवैध घोषित कर दिया था. आज सुबह गुपचुप मजार को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. नेशनल हाईवे 309 रिंगोडा के पास कई दशक पुराना भूरे शाह बाबा की दरगाह है.

कई दशक पुरानी मजार हुई जमींदोज

कई वर्षों से भूरे शाह बाबा का उर्स शांतिपूर्वक मनाया जाता था. प्रदेश सरकार की तरफ से वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश है. उसी क्रम में आज भूरे शाह की मजार को तोड़ा गया. रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ आईएफएस डी नायक ने बताया कि धारणाधिकारी ना होने की वजह से मजार को अवैध मानते हुये हटाया गया है. उन्होंने कहा कि मजार का साक्ष्य पेश करने के लिए खादिम को नोटिस दिया गया था. दरगाह के खादिम वन विभाग को दस्तावेज पेश नहीं कर सके. अधिकारियों के मुताबिक खादिम ने वन संरक्षक कुमायूं को अर्जी दी थी.

साक्ष्य पेश नहीं करने पर चला बुलडोजर

वन विभाग मजार से अतिक्रमण हटाने के लिए खादिम को दो हफ्ते का समय दिया था. अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज सुबह 4 बजे दरगाह को हटा दिया गया. नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को पिछली सुनवाई में जल्द से जल्द वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने को आदेश किया था. हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार काफी गंभीर है. अवैध रूप से बनी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का लगातार जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार कह चुके हैं कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब तक वन विभाग की ढाई हजार एकड़ से ज्यादा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है और कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है. 

Lok Sabha Election: कुमाऊं के रामनगर में BJP समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय सम्मेलन, लोकसभा चुनाव की बनेगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget