एक्सप्लोरर

रेखा की हत्या के बाद प्रेमी को भी मारना चाहता था रामेंद्र, पुलिस ने पहले ही दबोचा लिया

रेखा की हत्या की खबर सुनकर अगर वह उसके दरवाजे पर आया होता तो उसकी भी हत्या कर देता। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

लखनऊ,एबीपी गंगा। रामेंद्र के सिर पर खून सवार था। बहन के बारे में उसे जैसे ही पता चला कि वह किसी से प्यार करती है, उसने यह कदम उठाया और उसकी जान ले ली। ऐसा ही ऑनर किलिंग का मामला राजधानी लखनऊ में सामने आया है। बहन की हत्या करने के आरोपी रामेंद्र ने रेखा के प्रेमी को मारने की ठान ली थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रेखा के प्रेमी का घर पर इंतजार कर रहा था। रेखा की हत्या की खबर सुनकर अगर वह उसके दरवाजे पर आया होता तो उसकी भी हत्या कर देता। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गोपरामऊ गांव निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार शाम को वह ड्यूटी पर चले गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी गीता उर्फ छाया, बेटा रामेंद्र, भाभी प्रकाशिनी और भतीजा कुलदीप मोहान रोड पर एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में गए थे। घरवालों ने वापस लौटने पर रेखा का शव देखकर उन्हें सूचना दी थी।

अंदर से बंद था दरवाजा 

घर के एक हिस्से में रेखा, जबकि दूसरे हिस्से में ओमप्रकाश के बड़े भाई हरि प्रसाद और उनकी मां सोई थीं। देर रात परिजन वापस लौटे तो मेन गेट अंदर से बंद था। वे दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद ओमप्रकाश के बड़े भाई हरि प्रसाद ने अपने घर का दरवाजा खोला। इसके बाद गीता और रामेंद्र उसी रास्ते से अपने घर में पहुंचे। बेटी का शव देख गीता ने शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई।

एसएसपी ने शक होने पर गठित की टीम 

घटना की जानकारी पाकर एसएसपी देर रात मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घरवालों से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि रामेंद्र से बातचीत में उन्हें संदेह हुआ, उन्होंने एएसपी ग्रामीण को उसपर नजर रखने के निर्देश दिए। शक के आधार पर रामेंद्र से पूछताछ की गई तो वह गुमराह करता रहा। आरोपी ने बताया कि उसका फोन घर पर ही छूट गया था। हालांकि बाद में उसने जुर्म की बात स्वीकार कर ली।

रेखा के पास था फोन, पुलिस ने बरामद किया

रेखा के घरवालों ने उसके पास मोबाइल फोन होने की बात से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस को रेखा के कपड़ों के भीतर से एक फोन मिला। पता चला कि रामेंद्र जब रात में घर पहुंचा था तो फोन पर बात कर रही रेखा ने उसे देखते ही मोबाइल कपड़ों में छिपा लिया था। इसके बाद रामेंद्र और रेखा में कहासुनी हो गई। रेखा चारपाई पर जाकर लेट गई। जिसे रामेंद्र ने गोली मार दी। कहासुनी और गोली चलने की आवाज रेखा के प्रेमी के फोन में रिकार्ड हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाईं कनपटी में गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है, जो दाएं से निकल गई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget