एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या BJP के साथ जाएंगी मायावती? रामदास अठावले के बयान से मिले संकेत

Lok Sabha Election 2024 UP: एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद मायावती के बीजेपी के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: बिहार के बाद क्या उत्तर प्रदेश की सियासत में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. क्या अकेले चुनाव लड़ने का एलान करने वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी एनडीए के साथ आ सकती है. ये हम यूं ही नहीं कह रहे हैं. एनडीए के सहयोगी और आरपीआई पार्टी के नेता रामदास अठावले ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे मायावती के एनडीए में आने के कयास तेज हो गए हैं. 

आरपीआई नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत समाचार से बात करते हुए कहा कि जब कांशीराम की बसपा थी तब भी मैंने आरपीआई की बैठक में कांशीराम को ही हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था और अब हम मायावती को भी अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को तैयार हैं. 

मायावती पर रामदास अठावले क्या बोले
रामदास अठावले ने कहा कि अगर पूरे देश के दलितों को सामाजिक, आर्थिक न्याय देना है और उनको विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है तो आदरणीय मायावती और हम अगर साथ आते हैं तो देशभर में एक बड़ी ताकत बन सकते हैं. अठावले ने मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के एलान पर कहा कि उनकी रणनीति हमेशा से ही अपने दम पर चुनाव लड़ने की रहती है. उनका फ़ैसला उनकी जगह सही हैं. 

आरपीआई ने नेता ने नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर कहा कि वो पलटूराम नहीं है. उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन पर पलटवार किया है और वो पलटवार करने वाले मज़बूत नेता है. वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का हिस्सा भी रहे हैं. उनके जाने से इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है. इंडिया गठबंधन को उन्होंने तो छोड़ ही दिया है. ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है और आम आदमी पार्टी भी पंजाब में अकेले लड़ रही है.

वहीं शरद पवार के एनडीए में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके आने से हमारी ताक़त और बढ़ेगी, उनके विधायक तो पहले ही अजित पवार के साथ बीजेपी के समर्थन में आ चुके हैं. उन्हें भी अकेले रहने का फ़ायदा नही हैं.

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के दर्द को कोई नहीं समझ रहा', जानिए किसने किया ये चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget