एक्सप्लोरर

UP Politics: संजय निषाद ने साधा स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना, कहा- 'सपा का राम विरोधी चेहरा आया सामने'

UP Politics: संजय निषाद ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि "ये लोग क्या भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं, इन लोगों को बताना चाहिए. भारत हिन्दू राष्ट्र था और हिन्दू राष्ट्र रहेगा"

Ramcharitmanas Row: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) आज हमीरपुर (Hamirpur) पहुंचे, जहां उन्हें दो से तीन गांवों में चौपाल लगानी थी. इस दौरान संजय निषाद ने पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर जमकर निशाना साधा और रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को जलाने वाली ओबीसी महासभा (OBC Mahasabha) को जेब की पार्टी बताया. संजय निषाद ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत हिन्दू था और हिंदू ही रहेगा. सपा के लोग ही सपा को खत्म कर कर रहे हैं. 

संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग खुद ही समाजवादी को खत्म करने का काम कर रहे हैं. समाजवाद की परिभाषा ये लोग नहीं जानते, अगर समाजवादी होते तो ये लोग किसी धर्म के बारे में कुछ बोलने से बचते. जो धर्म के खिलाफ बोलता है वह अधर्मी होता है. मंत्री ने कहा कि सपा का राम विरोधी चेहरा उजागर हो गया है, राम पर गोली चलाने वाले और राम पर बोली बोलने वाले दोनों चेहरे उजागर हुए हैं. 

संजय निषाद का सपा पर निशाना

संजय निषाद ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि "ये लोग क्या भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं, या ईसाई राष्ट्र, इन लोगों को बताना चाहिए. मुगलों ने हमारे देश पर सैकड़ों साल राज किया है, हमारे पुरखों ने मुगलों से लड़कर देश को आज़ाद कराया है. भारत हिन्दू राष्ट्र था और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा"

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वाली ओबीसी सभा पर भी हमला किया और ओबीसी सभा को जेब की पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि अभी तक ये सभा कहां थी क्या इन्होंने आज तक ओबीसी को उनका अधिकार दिलाने के लिए कोई सम्मेलन किया है. क्या कभी इन्होंने ओबीसी का नेतृत्व करते हुए हमसे या मुख्यमंत्री से या प्रधानमंत्री से मुलाकात की है. 

ये भी पढ़ें- UP MLC Elections Result: अखिलेश यादव ने फिर चखा करारी हार का स्वाद, पांचों सीटों पर हारी समाजवादी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget