एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: देशभर में बुधवार को नहीं दिखा रमजान का चांद, अब जुमे के दिन 24 मार्च को होगा पहला रोजा

Ramadan 2023 Day: संभल में रुयते हिलाल कमेटी ने कहा कि बुधवार को कहीं भी चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद यह एलान किया कि रमजान माह का आगाज़ 24 मार्च से होगा. पहला रोजा 24 को होगा.

Ramadan 2023 Day And Date: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान (Ramzan) का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया है, जिसके बाद अब जुमे के दिन 24 मार्च को पहला रोजा होगा. यूपी के संभल (Sambhal) में रुयते हिलाल कमेटी ने यह एलान किया है. रमजान माह का आगाज़ 23 या 24 मार्च को होगा इस पर संशय बरकरार था, लेकिन बुधवार को कहीं भी चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद रुयते हिलाल कमेटी की बैठक हर माह की तरह इस माह भी हुई जिसमें उलेमा ए इकराम ने शिरकत की.

मदरसा अजमल उल उलूम में उलेमा द्वारा चांद देखा गया तो चांद नजर नहीं आया. दूर जगहों से फोन पर राब्ता कर चांद के बारे में जानकारी ली गई मगर कहीं भी चांद होने की जानकारी नहीं मिली. इसी को देखते हुए मोहल्ला ठेर स्थित मदरसा अजमल उल उलूम में उलेमाओं द्वारा चांद देखने की तस्दीक की गई. साथ ही कहा गया कि कहीं पर भी चांद नहीं देखा गया है, इसीलिए रमजान मुबारक का पहला रोजा 24 मार्च जुम्मे के दिन होगा.

24 मार्च को पहला जुम्मा

मौलाना मोहम्मद वसी अशरफ ने बताया कि आज रुयते हिलाल कमेटी की हर माह की तरह इस माह भी मीटिंग हुई. हर महीने की 29 तारीख को मरकाजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उलूम में मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी मीटिंग होती है. इस मीटिंग में मुफ्ती ए इकराम उलेमा ए इकराम मौजूद होते है. पहले हम लोग कुछ चांद देखने की कोशिश करते हैं उसके बाद चांद नजर नहीं आता है तो मुल्क के मुख्तलिफ इलाकों से अलग-अलग सुबह से शहरों से राब्ता कायम किया जाता है. इसके बाद उलेमा ए इकराम का संयुक्त रूप से फैसला लिया जाता है. 

इस बैठक में आज ये फैसला किया गया कि रमजान का चांद नहीं नजर आया है. इंशा अल्लाह ताला कल चाँद की 30 तारीख रहेगी. कल बाद नमाजे ईशा नमाज के बाद तराबीह शुरू हो जाएगी. परसों जुम्मे के दिन पहला रोजा होगा.  

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव के मदद वाले दावे पर योगी सरकार के मंत्री का जवाब, बताया सपा प्रमुख ने क्यों दिया ये बयान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget