एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, विशेषज्ञों के साथ की अहम बैठक

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र अयोध्या के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने अब तक बनाए गए 3 पिलर्स की टेस्टिंग की परिणामों को लेकर एलएंडटी और अन्य विशेषज्ञों से बात भी की.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र अयोध्या पहुंचकर लगातार विचार विमर्श कर रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को अयोध्या सर्किट हाउस में निर्माण एजेंसी एलएंडटी समेत अन्य विशेषज्ञों और इंजीनियरों से विचार विमर्श के लिए एक बैठक बुलाई, इसमें अयोध्या में मौजूद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने भी भाग लिया.

आईआईटी चेन्नई से नहीं आई टेस्टिंग रिपोर्ट राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने अब तक बनाए गए 3 पिलर्स की टेस्टिंग की परिणामों को लेकर एलएंडटी और अन्य विशेषज्ञों से बात की. अभी तक टेस्टिंग को लेकर आईआईटी चेन्नई की रिपोर्ट नहीं आई है. बताया जाता है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद आगे राम मंदिर निर्माण के लिए अन्य पिलर्स का निर्माण किया जाएगा. इसी के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी आ जाएगी. मंदिर के निर्माण में लगने वाली सामग्रियों को लेकर भी गहन चर्चा हुई. राम मंदिर निर्माण की समीक्षा कल भी होगी और नृपेन्द्र मिश्र करीब से सारी तैयारियों का जायजा लेंगे और निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश भी देंगे.

सभी पहलुओं पर कर रहे हैं चर्चा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र का कहना है कि मंदिर निर्माण के विषय में जो कार्य हुए हैं उसकी प्रगति के विषय में सभी से चर्चा करने नृपेन्द्र मिश्र जी यहां आए हुए हैं. वो सभी पहलुओं पर जानकारियां कलेक्ट कर रहे हैं. मंदिर को आयु का कैसे लंबी हो मंदिर सुंदर बने, इन्हीं सब विषय पर विशेषज्ञों से चर्चा कर रहे हैं और उनकी राय ली जा रही है. आईआईटी चेन्नई जब अपनी रिपोर्ट भेजेगी उसके बाद आगे राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा.

यह भी पढ़ें:

मेनका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, किसानों से 500 करोड़ की ठगी में ईडी से जांच की मांग

लखनऊ: मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने में जुटीं 34 लाख बेटियां, अभिभावकों को भी किया जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget