एक्सप्लोरर

लखनऊ: मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने में जुटीं 34 लाख बेटियां, अभिभावकों को भी किया जागरूक

यूपी में मिशन शक्ति को बेटियों का जबरदस्‍त समर्थन मिल रहा है. समग्र शिक्षा की ओर आयोजित कार्यक्रमों में रिकॉर्ड संख्‍या में छात्राओं और महिलाओं ने सहभागिता की. इस दौरान उनके मौलिक अधिकार, शिक्षा के अधिकार, बाल अधिकार के साथ ही पास्‍को एक्‍ट, घरेलू हिंसा और बाल विवाह अधिनियम के बार में जागरूक किया गया.

लखनऊ: योगी सरकार के मिशन शक्ति को बेटियों का जबरदस्‍त समर्थन मिल रहा है. मिशन शक्ति के पहले चरण को जन-जन तक पहुंचाने में 34 लाख बेटियों ने सहभागिता की है. समग्र शिक्षा की ओर से 17 से 25 अक्‍टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों में रिकॉर्ड संख्‍या में छात्राओं और महिलाओं ने सहभागिता की. इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों के जरिए छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार, शिक्षा के अधिकार, बाल अधिकार के साथ ही पास्‍को एक्‍ट, घरेलू हिंसा और बाल विवाह अधिनियम के बार में जागरूक किया गया.

हेल्‍प लाइन नंबरों के बारे में दी गई जानकारी छात्राओं को आवश्‍यक हेल्‍प लाइन नंबरों 112, 1098, 1090, 1070 और 181 की जानकारी दी गई. उनकों आवश्‍यकता पड़ने पर इनके इस्‍तेमाल का तरीका भी बताया गया. राज्‍य मंत्री बेसि‍क शिक्षा ने इस दौरान 550000 बेसिक शिक्षकों के जरिए मिशन शक्ति के संदेश और जागरुकता को प्रदेश के हर कोने में पहुंचाने की शुरूआत की.

बेटे और बेटियों के बीच खत्म हो सके भेदभाव लैंगिक समानता के एक ऑन लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 307 जिला संयोजकों के जरिए सेमेस्‍टर आधारित फीडबैक देने को कहा गया. 1050 शैक्षिक संसाधन व्‍यक्तियों को लैंगिक समानता पर प्रशिक्षण दिया गया. समग्र शिक्षा की तरफ से चलाई जा रही जागरूकता मुहिम में 5 लाख अभिभावकों को स्‍कूल में होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया और इनके द्वारा 20 लाख से ज्‍यादा अभिभावकों को लैंगिक समानता के मुद्दे को लेकर जागरूक किया गया, जिससे कि वे बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव को खत्‍म करें.

गलत हरकत की जानकारी दें बच्चे अभियान के तहत स्‍कूल स्‍तर पर करीब डेढ़ लाख व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए जिसके जरिए 30 लाख अभिभावकों को जोड़ा गया और इन ग्रुप के जरिये गंभीर मुद्दों पर जागरूक करने वाले संदेश नियमित तौर पर प्रसारित किए जा रहे हैं. सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन के साथ 6 लाख से ज्‍यादा बच्‍चों को स्‍कूल बुलाकर समझाया गया कि उनके साथ यदि कोई भी गलत हरकत करता है तो उसका विरोध करने के साथ ही इसकी जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों को भी दें.

वीडियो भी दिखाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर छूने के सही और गलत तरीकों, बाल विवाह और लैंगिक असमानता से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए. 5 लाख शिक्षकों की मदद से लगातार अभिभावकों में लैंगिग समानता के बारे में जागरूक किया जा रहा है. मिशन शक्ति के पहले चरण में नौ दिन के सभी जागरूकता कार्यक्रम अलग-अलग विषय आत्‍मरक्षा, शिक्षा का अधिकार, पास्‍को, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और बाल अधिकार समेत अन्‍य मुद्दों पर आधारित थे. अभियान के तहत कानपुर देहात के जिला उद्योग केंद्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्‍वरोजगार योजना के तहत स्‍वीकृत लोन का चेक दिया गया.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुरः बहन ने प्रेमी के भेजे सिंदूर से भरी मांग, पहना मंगलसूत्र, भाई ने फावड़े से काट डाला

सचिन पायलट बोले- यूपी में चरम पर भ्रष्टाचार, परिवर्तन चाहती है राज्य की जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget