एक्सप्लोरर

अब आचार्य सत्येंद्र दास ने वक्फ बोर्ड पर दिया बयान, जानें क्या बोले राम मंदिर के मुख्य पुजारी

Acharya Satyendra Das on Waqf Board: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यस्तता के बावजूद इस कार्यक्रम में भाग लिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इसे ऐतिहासिक और अद्भुत अवसर बताया. उन्होंने कहा कि भगवान रामलला का स्नान पंचामृत से हुआ और उसके बाद अभिषेक किया गया. अभिषेक के बाद रामलला को सुनहरे रंग का कपड़ा पहनाया गया, मुकुट और हार से सुशोभित किया गया और छप्पन भोग अर्पित किए गए. इसके साथ ही भव्य आरती भी की गई. यह उत्सव देखने लायक था. यह उत्सव दिव्य था.

आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यस्तता के बावजूद इस कार्यक्रम में भाग लिया. मुख्यमंत्री का प्रयागराज में भी कार्यक्रम था, लेकिन वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल हुए, जो उनके समर्पण और योगदान को दर्शाता है. मुख्यमंत्री का प्रयागराज का कार्यक्रम भी अद्वितीय है.

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को कहा कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं. इस पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "एक नेता ने कहा था कि बीजेपी के लोग पापी हैं. लेकिन अब चंद्रशेखर, रावण हैं तो उनका राक्षसी स्वभाव ही होगा. रावण होने के कारण वह राम का विरोध करेंगे ही. और कुंभ में सभी तरह के लोग आते हैं. किसी को कोई रोक नहीं है. वह ऐसा बोलकर अपना नुकसान करते हैं. वहां ब्रह्मा जी ने आकर यज्ञ किया था इसलिए उसका नाम प्रयागराज पड़ा था. यह उनके लिए नुकसानदेह है."

सीएम योगी के माफिया बोर्ड वाले बयान का किया समर्थन

वक्फ बोर्ड को लेकर आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने वक्फ बोर्ड को 'माफिया बोर्ड' कहा था. आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सही था, क्योंकि वक्फ बोर्ड की अधिकांश भूमि विवादास्पद रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक इंच जमीन गरीबों को दी जाएगी.

PM मोदी-CM योगी के कारण राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ने मिलकर राम मंदिर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और इस समस्या का समाधान कर दिया है. उनका कहना है कि दोनों नेताओं के कारण ही आज राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है.

11 साल पुरानी घटना का जिक्र कर केशव प्रसाद मौर्य बोले- चाचा आजम खान को अखिलेश...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget