एक्सप्लोरर

Ram Navami 2022: राम जन्मोत्सव पर रामलला के मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, दर्शन और आरती के समय में हुआ बदलाव

Ayodhya: भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण हो रहा है. रामलला के जन्मोत्सव की तैयारी भी तेज हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है और माना यह जा रहा है 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे.

UP News: भगवान रामलला के मंदिर (Ramlala Temple) का निर्माण हो रहा है. रामलला के जन्मोत्सव की तैयारी भी तेज है. ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है और माना यह जा रहा है कि राम जन्मोत्सव (Ram Navami) को देखते हुए रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या 10 लाख प्रति दिन आने वाली हैं. जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) ने रामलला के श्रद्धालुओं को दर्शन में दिक्कत ना हो इस लिहाज से तीन घंटे दर्शन अवधि को बढ़ा दिया है.

आरती के समय में भी हुआ बदलाव
अब रामलला की श्रृंगार आरती और शयन आरती में भी अंतर आया है. भगवान रामलला की श्रृंगार आरती अब सुबह 5:30 बजे होगी क्योंकि सुबह छह बजे से ही आम जनमानस के लिए रामलला के पट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जो 11:30 बजे तक खुले रहेंगे. 12:00 बजे रामलला को भोग लगाया जाएगा और विश्राम के लिए उनका पट दो बजे तक के लिए बंद कर दिया जाएगा. दो बजे पुनः भगवान रामलला के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा जो देर शाम 7:30 बजे तक खुला रहेगा. ऐसे में रामलला की शयन आरती जो शाम 6:30 बजे तक होती थी अब उसका भी समय अवधि बदल गयी. अब रामलला के शयन आरती का समय आठ बजे शाम को हो गया है. रामलला के दर्शन अवधि में इतना बड़ा इजाफा पहली बार हुआ है. अब रामलला के दर्शनार्थियों को सुबह के समय डेढ़ घंटे ज्यादा और शाम के समय डेढ़ घंटे ज्यादा मतलब की कुल तीन घंटे रामलला के दर्शन का लाभ अतिरिक्त मिलेगा.

क्या बोले ट्रस्ट के सदस्य
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि रामलला का जन्मोत्सव इस बार बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. दो साल के कोरोना काल के वजह से रामलला का जन्मोत्सव प्रभावित रहा. इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद है. ऐसे में रामभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामलला के दर्शन अवधि में इजाफा किया गया है. जिसका प्रभाव रामलला के श्रृंगार आरती और शयन आरती पर भी पड़ा है. सुबह छह बजे होने वाली रामलला की श्रृंगार आरती अब सवेरे 5:30 बजे होगी और शाम को 6:30 बजे होने वाली रामलला की शयन आरती शाम 8:00 बजे होगी. इतना ही नहीं रामलला के भक्तों के लिए रामजन्म भूमि का भोग लगा हुआ भोजन प्रसाद भी चालू किया गया है. जो राम जन्मभूमि आने वाले श्रद्धालु दोपहर में 12:00 से 2.30 तक भगवान रामलला का भोग लगा हुआ भोजन प्रसाद मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Watch: यूपी में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत, श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को परोसा भोजन

UP School Chalo Abhiyan: सीएम योगी ने श्रावस्ती से 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की, जानें- क्या है इसका उद्देश्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget