एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या में शालिग्राम शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध, परमहंस आचार्य बोले- 'जान दे दूंगा'

Ram Mandir News: परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर छेनी हथौड़ी भगवान के ऊपर चली तो इसके बाद अन्न-जल का परित्याग कर करके जीवन को अलविदा कहूंगा क्योंकि इतना अन्याय मैं नहीं सह सकता हूं.

Ayodhya News: नेपाल (Nepal) की गंडकी नदी से शालिग्राम की दो शिलाएं अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रही हैं. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में इनसे रामलला (Ramlala) की मूर्ति बनाई जानी है, लेकिन इससे पहले शालिग्राम पत्थरों को प्राण प्रतिष्ठित और भगवान की प्रतिमूर्ति बताते हुए तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने विरोध शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि शालिग्राम की नेपाल से लाई जा रही शिलाओं की इसी रूप में पूजा की जानी चाहिए. अगर मूर्ति बनाने के लिए इस पर छेनी और हथौड़ी चलाई गई तो बड़ा पाप हो जाएगा और विरोध स्वरूप वह अन्न जल त्याग कर अनशन करेंगे.

आपको बता दें कि शालिग्राम को जीवाश्म पत्थर के रूप में जाना जाता है और इनका आवाहन और पूजा भगवान के प्रतिनिधि के तौर पर की जाती है. शिवभक्त पूजा करने के लिए इसे शिवलिंग के रूप में अलग-अलग रूपों में उपयोग करते हैं. कहा जाता है कि शालिग्राम को प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती और न ही इनको स्थापित करने के लिए विशेष पूजन अर्चन की आवश्यकता होती है क्योंकि शालिग्राम को जीवंत स्वरूप माना जाता है. इसी रूप में इनकी पूजा और आराधना की जाती है.
 
जीवन को अलविदा कहूंगा- परमहंस आचार्य
तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या विगत 500 वर्षों तक लंबे संघर्ष के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय के जजमेंट के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू है. एक बड़ी मूर्ति के लिए नेपाल से दो विशाल शालिग्राम की जिसका वजन लगभग 127 क्विंटल है आ रही है और पूरे उत्साह के साथ संत भक्त और सभी लोग मिलकर के पूजन अर्चन कर रहे हैं. अयोध्या से मैं तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य एक धर्माचार्य के नाते मैंने जैसा सुना कि उनकी मूर्ति तरासी जाएगी और उन पर छेनी हथौड़ी चलेगी. मैं बहुत आहत हूं. मैं निवेदन करूंगा कि ऐसा अनर्थ ना करें क्योंकि शालिग्राम एक ऐसी शिला है जो यह सामान्य शिला नहीं है. शालिग्राम एक ऐसे स्वयं प्रतिष्ठित है प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत नहीं पड़ती है.

Budget 2023: क्या अखिलेश यादव के समर्थन में हैं मायावती? बजट पर कहा- 'झूठी उम्मीदें क्यों?'

परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर भगवान उसमें प्रतिष्ठित हैं उनके ऊपर हथौड़ी चलेगी छेनी चलेगी इससे बड़ा अनर्थ हो जाएगा. मैं बता रहा हूं इसलिए मैं संबंधित श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी और सभी लोगों से मेरा करबद्ध निवेदन है ऐसा अनर्थ ना करें. इनको इसी रूप से हम लोग पूजेंगे. पूरी दुनिया के लोग पूजेंगे और शालिग्राम स्वयं प्रतिष्ठित शिला है इसीलिए उनके ऊपर छेनी हथौड़ी न चलाई जाए. अगर छेनी हथौड़ी भगवान के ऊपर चली तो इसके बाद अन्न-जल का परित्याग कर करके जीवन को अलविदा कहूंगा क्योंकि इतना अन्याय मैं नहीं सह सकता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget