एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को मिली मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात, 40 हजार गाड़ियां हो सकेंगी पार्क

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. ऐसे में यहां आने वाले वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग का इंतजाम किया गया है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुटी योगी सरकार और अयोध्या प्रशासन ने एक मल्टी लेवल पार्किंग की सौगात दी है. कलेक्ट्रेट के पास राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 3708.49 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया गया. डीएम नीतीश कुमार ने नवनिर्मित मल्टी लेवल वाहन पार्किंग का शुभारम्भ करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट के पास नवनिर्मित लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग में 282 चार पहिया तथा 309 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे.  
 
इस मल्टीलेवल पार्किंग के साथ ही बिल्डिंग के सामने 1500 से अधिक दो पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी. इसमें 15 दुकानें, एक कैंटीन, चार लिफ्ट सहित सभी तलों पर शौचालयों की भी व्यवस्था उपलब्ध है. इस मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन से कलेक्ट्रेट व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं- अधिकारियों, कर्मचारियों सहित यहां आने वाले जन सामान्य व वादियों को वाहनों के पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गयी है.
 
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था
पर्यटकों और श्रद्धालुओं को विशेष ध्यान में रखते हुए अयोध्या धाम आने वाले श्रद्वालुओं-पर्यटकों के वाहनों के पार्किंग की बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इसके क्रम में अब तक टेढ़ीबाजार पूर्वी, टेढ़ीबाजार पश्चिमी, कौशलेश कुंज व अमानीगंज में भी मल्टीलेबल पार्किंग बन चुकी है. इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत श्रद्वालुओं पर्यटकों के बड़ी संख्या में अयोध्या आगमन की संभावना के दृष्टिगत वृहद स्तर पर योजनाबद्व तरीके से सरफेस पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है.  
 
इसके लिए गुप्तारघाट के पास 10 एकड़, राजघाट के पास 25 एकड़ तथा 35 एकड़ कुल 70 एकड़ की सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जहां लगभग 20 हजार चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे. इसी के साथ ही साकेत पेट्रोल पम्प के पास भी सरफेस कच्चा पार्किग तथा स्फटिक शिला के पास भी सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. 
 
40 हजार वाहनों की हो सकेगी पार्किंग
डीएम के मुताबिक अलग अलग पार्किंग स्थानों को मिलकर अयोध्या में  लगभग 40 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हो जायेगी. इसी के साथ ही राम जन्मभूमि सहित अयोध्या धाम के विभिन्न स्थलों पर सही ढंग से पहुंचने के लिए पांच रेलवे समपार बन रहे हैं, जिसमें से उदया के पास का रेलवे समपार का कार्य दिसम्बर में पूर्ण हो गया है और फिलहाल  फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है. वहीं मोहबरा का रेलवे समपार इसी महीने जनवरी में पूरा हो जायेगा तथा बचा हुए रेलवे समपारों को भी मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget