एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: मुरादाबाद के प्रसिद्ध शिक्षाविद सुरेश जैन को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानें- क्या कहा?

Ramlala Pran Pratishtha Invitation: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है. निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है.

Ramlala Pran Pratishtha Invitation: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद के प्रसिद्ध शिक्षाविद और तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर सुरेश जैन को भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से निमंत्रण पत्र मिला है और उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आग्रह किया गया है. 

राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण पत्र पाकर तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर सुरेश जैन का कहना है की यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी 2024 को मुझे उपस्थित रहने का मौका मिलेगा. यह मेरे लिए और सभी मुरादाबादवासियों के लिए गौरव की बात है. मैं भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने श्रद्धापूर्वक जाऊंगा.  

निमंत्रण पत्र मिलने पर दिया धन्यवाद
सुरेश जैन ने कहा, 500 साल के बाद यह अवसर हमें प्राप्त हो रहा है की हम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अपनी नज़रों से देखेंगे, यह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत गर्व की बात होगी. निमंत्रण भेजने के लिए मैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सभी माननीय पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं. 

देशभर के चार हज़ार संतों को निमंत्रण
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है. निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है. इनमें 4000 संत और 2200 अन्य मेहमान हैं. साथ ही छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे इसके अलावा सर संघ संचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत नृत्य गोपाल दास आदि शामिल रहेंगे. 

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके बाद ये मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. माना जा रहा है कि इस दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग आएंगे. ऐसे में पहले से ही बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. 

Mathura News: शाही ईदगाह परिसर सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी, HC के फैसले को चुनौती

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget