एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए INDIA गठबंधन के इन बड़े नेताओं मिला निमंत्रण? इन पार्टियों ने बनाई समारोह से दूरी

Ayodhya News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है. हालांकि अभी तक विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की कई पार्टियों को निमंत्रण मिलने की कोई सूचना नहीं है.

Ram Mandir Inauguration Guest: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इसमें देशभर के करीब 2400 लोगों को आमंत्रित किया गया है. लेकिन इस बीच INDIA गठबंधन और विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण मिला है. हालांकि अभी भी कुछ नेता और पार्टी ऐसी हैं जिनको निमंत्रण नहीं मिला है. किन्हें निमंत्रण मिलेगा ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उन्हें अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. हमें खुशी है कि मंदिर बन रहा है, जिसके लिए कई लोगों ने योगदान दिया. मैं आस्था के दो-तीन स्थानों पर जाता हूं जिनके बारे में मैं सार्वजनिक रूप से बात नहीं करता हूं.

टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने की संभावना नहीं है. टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में न तो बनर्जी और न ही पश्चिम बंगाल सरकार या पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहेगा. 

इन्हें मिला निमंत्रण
हालांकि टीएमसी नेता के ओर से कहा गया कि मुझे नहीं पता कि उन्‍हें निमंत्रण आया है या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि मंदिर उद्घाटन में उनके शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता. जबकि माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है. पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उसका मानना है कि धर्म एक व्यक्तिगत मामला है. सीताराम येचुरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.

शिवसेना नेता संजय राउत से जब पूछा गया कि क्या उद्धव ठाकुरे उस दिन होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह ‘भाजपा का कार्यक्रम’ है. हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि उनकी पार्टी को इसके लिए निमंत्रण मिला है या नहीं.

सूत्रों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है. हालांकि ये दोनों नेता इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

UP Politics: INDIA गठबंधन में शामिल होगी BSP? लेकिन जानिए मायावती की पार्टी ने क्या रखी शर्त

इन नेताओं को नहीं मिला निमंत्रण
इसके अलावा अखिलेश यादव ने गुरुवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से जुड़े सवालों पर कहा कि हम सभी लोग उस परंपरा को मानते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तभी दर्शन होते हैं. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस समारोह के लिए समाजवादी पार्टी को निमंत्रण मिला है या नहीं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि यदि उन्हें अयोध्या में जनवरी में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया जाता है तो वह इसमें शामिल होंगे. सोरेन ने कहा कि हालांकि उन्हें अभी तक समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है.

जबकि अभी तक आरएलडी चीफ जयंत चौधरी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिलने की कोई सूचना नहीं मिली है. सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार और लालू यादव इस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget