एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामभक्तों को अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी बीजेपी, 1.62 लाख बूथों को सौंपी जिम्मेदारी, जानें- पूरा प्लान

Ramlala Pran Pratishtha: वाराणसी में बीजेपी 25 जनवरी से 25 मार्च तक जिले के लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी. इसके लिए हर बूथ से लोगों का चयन होगा.

Ram Mandir Inauguration: भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बड़ा अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है. 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक काशी क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक जिलों के 1.62 लाख बूथ से राम भक्तों को दर्शन करने की सुविधा प्रदान की जाएगी. इसके अलावा वहां पर उनके रहने खाने व सभी व्यवस्थाओं का भी इंतजाम पार्टी की तरफ से किया जाएगा. इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है और वह जल्द ही बूथ अनुसार लोगों का चयन करना शुरू कर देगी.
 
काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि,  "22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. इन तिथि पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए पार्टी द्वारा विचार करके 25 जनवरी से 25 मार्च तक अपने जिला लोकसभा क्षेत्र के निर्धारित समय अनुसार अयोध्या धाम में मंदिर कराने की व्यवस्था की जा रही है. प्रदेश के प्रत्येक 1,62,000 बूथों से 2 से 5 लोगों का चयन किया जाएगा. उनके अयोध्या पहुंचने से लेकर वापसी तक और खानपान सहित सभी व्यवस्थाओं का ध्यान दिया जाएगा. श्रद्धालुओं के दर्शन से लेकर सकुशल घर वापसी तक सभी व्यवस्था संगठन की तरफ से की जाएगी."
 
यात्रा से पहले कराया जाएगा पंजीकरण
मीडिया प्रभारी ने बताया कि,  प्रत्येक बूथ कमेटी को इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है जिसमें पहले श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा. इसके बाद चयनित यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा. प्रदेश द्वारा दिए गए फॉर्म में यह सभी जानकारी यात्रियों को भरनी होगी. यात्रियों की सुविधाओं कों ध्यान में रखते हुए जो यात्री अयोध्या एक दिन से अधिक रहना चाहते हैं उनकी व्यवस्था अलग होगी. इसके अलावा जो यात्री निर्धारित एक ही दिन में अयोध्या जाकर वापस लौटना चाहते हैं, उनकी व्यवस्था अलग रहेगी. प्रदेश के 1,62,000 बूथ को यह जिम्मेदारी सौंप जा रही है जिसमें प्रत्येक बूथ से 2 से 5 लोगों को चयनित किया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक लोगों को प्रभु रामलला का दर्शन करने का अवसर मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget