एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'लेट-लेटकर अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव', राम मंदिर को लेकर BJP विधायक का विपक्ष पर हमला

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन के न्योते को लेकर सियासत देखने को मिल रही है, जिसे लेकर बीजेपी विधायक ने विपक्षी दलों पर हमला किया है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर बस्ती से बीजेपी विधायक अजय सिंह ने एलान किया है कि वे भगवान राम की उद्भव स्थली मखौड़ा धाम से पौराणिक नदी मनोरमा का 11 कलश में जल लेकर पैदल पदयात्रा निकालते हुए अयोध्या धाम जाएंगे और इस जल से भगवान राम का जलाभिषेक करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर भी विपक्ष पर हमला किया है.  

भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा कि आगामी 13 जनवरी को मखौड़ा धाम से इस यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा. इस यात्रा का मकसद है कि पूरी दुनिया अयोध्या के बारे में जानती है, जहां भगवान राम का जन्म हुआ था मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि भगवान राम के जन्म के लिए राजा दशरथ ने जिस जगह यज्ञ किया था वो बस्ती जिले के मखौड़ा धाम में है. इस स्थान की पौराणिक मान्यता है और इसे भगवान राम की उद्भव स्थली भी कहा जाता है. 

मुस्लिमों से भी अयोध्या आने का आह्वान
राम मंदिर निर्माण में इस पवित्र स्थान का जल और लोगों का भाव शामिल होना अपने आप में एक अलग अनुभूति देने वाला पल होगा. बीजेपी विधायक ने राम मंदिर को लेकर कुछ कट्टरवादी मुसलमानों में पनपे डर को लेकर कहा कि पूरी दुनिया में हिंदू जैसा कोई और सहिष्णु नहीं है. इसलिए मुसलमान भाइयों को किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है. मुस्लिमों के लिए मोदी सरकार ने जितना काम किया उतना आज तक किसी ने नहीं किया. उन्होंने मुस्लिमों से भी अयोध्या जाने का आह्वान किया. 

विपक्षी दलों पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को राम मंदिर के न्योता दिए जाने के सवाल पर बीजेपी विधायक ने कहा कि भगवान के दर्शन के लिए क्या किसी न्योते की जरूरत होती है. अगर अखिलेश अपने बेटे बेटी की शादी करेंगे तो उसके लिए न्योते की जरूरत नहीं है, इसलिए अखिलेश यादव को भी चाहिए वे बिना न्योते के भगवान का दर्शन करने आए.

बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 16 प्रतिशत के चक्कर में हमेशा से 84 फीसदी वर्ग को दरकिनार किया है. कांग्रेस ये भूल गई कि अब यही 84 प्रतिशत हिंदू वर्ग जाग चुका है और आने वाले समय में वहीं इन्हें सबक सिखाएगा. अभी तो कांग्रेसी और लखनऊ वाले भईया अखिलेश यादव अयोध्या धाम रामलला के दर्शन की बात कह रहे हैं मगर अब समय ऐसा आएगा जब ये दिल्ली से अयोध्या धाम पैदल या यात्रा करके नहीं बल्कि लेट-लेटकर भगवान के दर्शन करने आएंगे.

Watch: 'स्वामी प्रसाद मौर्य से डरते हैं अखिलेश यादव, चढ़ गया है भूत...' सपा पर भड़के प्रमोद कृष्णम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget