यूपी: अयोध्या में 18 जुलाई को होगी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक, भूमि पूजन को लेकर होगी चर्चा
राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 18 जुलाई को अयोध्या में होगी. ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में भूमि पूजन की तारीख को लेकर चर्चा होगी.

अयोध्या: राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य की तैयारी पूरी की जा चुकी है. भूमि पूजन के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसे लेकर ट्रस्ट तिथि की घोषणा कर सकता है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 19 फरवरी को हुए पहली बैठक के बाद अब अयोध्या में 18 जुलाई को दूसरी बैठक करने का एलान किया है. यह बैठक पूर्व में 30 अप्रैल को तय की गई थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था.
18 जुलाई को होने वाली बैठक के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में भूमि पूजन की तारीख को लेकर चर्चा होगी. माना जा रहा है भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. मंदिर निर्माण कार्य के उद्घाटन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को भी चिट्ठी भेजी जा चुकी है. इस बीच मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं. परिसर में में 3 एकड़ जमीन का समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है, अब नींव रखने की तैयारी है.

देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले और आयु होने के कारण कई सदस्य अयोध्या नहीं पहुंच सकेंगे. प्रमुख ट्रस्टी के परासरण, प्रयागराज से वासुदेवानंद सरस्वती और उडुपी से स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ महाराज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही 16 और 17 जुलाई को मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश सरकार के पदेन ट्रस्टी अवनीश अवस्थी, ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल, परमानंद जी महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि अयोध्या पहुंचेंगे. वहीं, अन्य सदस्यों में से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महासचिव चंपत राय सदस्य अनिल मिश्र, पदेन सदस्य जिला अधिकारी अनुज झा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र अयोध्या में मौजूद है.
यह भी पढ़ें:



















