एक्सप्लोरर

भाजपा मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है: राम गोविंद चौधरी

समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी की विधानसभा में नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएए जैसे विषयों से सरकार जनता का ध्यान मूल मूद्दों से हटाना चाहती है

लखनऊ, एजेंसी। समाजवादी पार्टी नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने बुधवार को कहा कि सीएए और एनआरसी लाकर भाजपा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटका रही है। चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि, 'भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों से भाग रही है। प्रश्न काल में ही बजट पास कराना असंवैधानिक है। एसी-एसटी प्रस्ताव में सीएम अलग बोले, यह गलत है । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने देश में महिलाओं बच्चियों के अपराध पर चिंता जतायी है ।'

उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। टैक्स वसूली जजिया कर की तरह हो रही है । 2019 में विधानसभा मात्र 23 दिन चली । भाजपा धर्मनिरपेक्षता का गला घोंट रही है इसलिए सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था ।

चौधरी ने कहा, ''धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता । सीएए और एनआरसी लाकर भाजपा मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रही है। जामिया में भाजपा के लोग लाठीचार्ज कर रहे थे। धरना-प्रदर्शन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन का अधिकार संविधान से मिला है लेकिन हमारे आंदोलनों को कुचला जा रहा है। डीजीपी कह रहे हैं कि आंदोलन कुचल देंगे। सीएम कहते हैं बदला लेंगे। सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।''

उन्होंने बताया, ''सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आंदोलन में जो निर्दोष फंसे हैं, उनके मुकदमे हटेंगे। लखनऊ में भाजपा-आरएसएस के लोगों ने आगजनी तोड़फोड़ की। उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच करायी जाए ।'' चौधरी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पहले उन्होंने भी सदन में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा का सम्मान नहीं कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ''सरकार हर मोर्चे पर विफल है । नागरिकता कानून में संशोधन की जरूरत नहीं है। भाजपा-आरएसएस मुद्दों से भ्रमित करने के लिए अनर्गल बयानबाज़ी करते हैं। आधार कार्ड से सबको जोड़ दिया गया है तो फिर सीएए एनआरसी की जरूरत क्या थी ।''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget