एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा, 10 रुपये में बधेगी भाईयों के कलाई पर राखी

Raksha Bandhan Via India Post: भारत सरकार द्वारा डाक विभाग को वाटरप्रूफ लिफाफे दिया जा रहा है. जिसकी कीमत 10 रुपये रखी गई है. इटावा में 5 हज़ार स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे मुख्य डाकघर को भेजे गए हैं.

Rakshabandhan News: इटावा में भारतीय सरकार द्वारा 5 हज़ार स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे मुख्य डाकघर को भेजे गए हैं. जिससे रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहने अपने भाई को बरसात के मौसम में राखी सुरक्षित पहुंचा सके इसके लिए डाक विभाग सिर्फ दस रुपये शुल्क ले रहा है. साथ ही इस लिफाफे से राखी भेजने का कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जा रहा है. यानी बहन सिर्फ ₹10 खर्च कर राखी को सुरक्षित अपने भाइयों तक पहुंचा सकती हैं. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन 50 से अधिक राखी लिफाफे पूरे जनपद में खरीदे जा रहे हैं.

डाकघरों से दिया जा रहा लिफाफा
भारतीय डाक विभाग के द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर बहनों के लिए अनूठी योजना चलाई जा रही है. भाई बहन के इस त्यौहार पर राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग की तरफ से इस स्नेह के पर्व के लिए विभाग ने पूरी तैयारी की हुई है. जिसके चलते रक्षाबंधन से पहले भाइयों तक बहनों की राखी सुरक्षित बिना भीगे पहुंचाई जा सके. इस योजना से राखी भी सुरक्षित पहुंचेंगी साथ ही राखी भेजने के लिए कोई शुल्क भी नहीं लगेगा. जिस कारण इन लिफाफों की बिक्री डाकघर से हो रही है. जिले के सभी 34 डाकखानों से लिफाफों का वितरण किया जा रहा है.

UP Lekhpal Exam 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें चेक और इस तारीख के पहले करें आपत्ति

सभी डाकघरों से दी जा रही है सुविधा
इटावा प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक सूरज पाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा भेजे गए वाटरप्रूफ लिफाफे को जनपद के सभी 34 डाक खाना से मात्र ₹10 में वितरण किया जा रहा है. इस वाटरप्रूफ लिफाफे के द्वारा बहन अपने भाइयों को बिना भीगे हुए सुरक्षित राखी बरसात के मौसम में भेज सकती हैं. राखी के इन स्पेशल लिफाफा को उनके गंतव्य तक समय से भेजने के लिए अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. जो इन लिफाफों की छटाई कर उनका अलग बंडल बनाकर समय से भेजा जा रहा है. भारतीय डाक विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ है इसलिए हमने निर्देश जारी किया है कि जैसे ही राखी का लिफाफा छटाई में मिलता है वैसे ही इसको उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है.

महिलाओं ने कहा- मिल रहा है फायदा
अभी तक करीब एक हजार से ज्यादा लिफाफे प्रधान डाकघर से बिक चुके है और त्यौहार तक पूरे जिले के डाकघरों से पूरे पांच हजार लिफाफे बिकने की उम्मीद है. इस वाटरप्रूफ लिफाफे की छटाई के लिए अलग से स्टाफ को निर्देशित किया गया है. इन लिफाफों को प्राथमिकता देते हुए इनको सही समय से पहुंचाने का कार्य डाक विभाग कर रहा है. वहीं डाकघर पहुंची महिलाओं ने बताया कि डाक विभाग की इस स्कीम का फायदा उन्हें मिल रहा है. जिसके चलते दस रुपये में लिफाफा लेकर उसमें सुरक्षित राखी भाइयों तक पहुंचाने को लेकर उन्हें अब चिंता नहीं है. साथ ही राखी भेजने के कोई शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है.

UP Weather Update: आज यूपी के 11 जिलों में बारिश पर IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें - कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget