एक्सप्लोरर

UP Politics: जानें- कौन हैं सपा विधायक महाराजी देवी? राज्यसभा चुनाव में छोड़ सकती हैं अखिलेश यादव का साथ

SP MLA Maharaji Devi Biography: राज्यसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सपा विधायक महाराजी देवी एनडीए के पक्ष में वोट करेंगी.

Maharaji Devi Profile: उत्तर प्रदेश में मंगलवार 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा कर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. राजभर ने कहा कि अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी एनडीए के पक्ष में वोट करेंगी. यही नहीं उन्होंने कहा कि कई विधायक उधर से इधर आने को तैयार बैठे हैं. 

ओम प्रकाश राजभर के इस दावे से सपा खेमे में हलचल मच गई है. सुभासपा प्रमुख ने कहा विपक्ष के कई नेता उधर से इधर आ रहे हैं लेकिन, हम संख्या नहीं बताएंगे. हम उन्हें तोड़ नहीं रहे हैं बल्कि वो स्वेच्छा से आ रहे हैं. हालांकि उन्होंने सपा विधायक महाराजी देवी का नाम ज़रूर लिया है. आईए आपको बताते हैं कि महाराजी देवी कौन हैं, जो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को झटका दे सकती है. 

कौन हैं सपा विधायक महाराजी देवी?
दरअसल महाराजी देवी समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति की पत्नी है. गायत्री प्रजापति इन दिनों नाबालिग से गैंगरेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. इसके अलावा उनके खिलाफ खनन घोटाले के आरोप की जांच चल रही है. यूपी विधानसभा चुनाव में सपा उन्हें हाई प्रोफ़ाइल सीट अमेठी से चुनाव मैदान में उतारा था, जिस पर उन्होंने बीजेपी के संजय सिंह को मात दी थी. गांधी परिवार के गढ़ में इस सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी. 

गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी के इकलौते ऐसे नेता थे जिन्होंने साल 2012 में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में पहली बार सपा का खाता खोला था, इसके बाद वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफी करीब आ गए थे. यही नहीं अखिलेश यादव ने उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया था. उनके जेल जाने के बाद 2022 में जब अखिलेश यादव ने महाराजी देवी पर दांव चला तो बीजेपी ने इसकी आलोचना भी की थी, लेकिन महाराजी देवी ने एक बार फिर इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कर तमाम विरोधियों के मुंह बंद कर दिए. 

UP Politics: अखिलेश की सियासी जमीन पर सीएम मोहन यादव उगाएंगे बीजेपी की फसल, यादव महाकुंभ के लिए आएंगे लखनऊ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget