एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी की सियासत में 'किंग' क्यों माने जा रहे हैं राजा भैया, बीजेपी-सपा बिछा रही बिसात

Rajya Sabha Election 2024: यूपी की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होना है. जिसके लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. एक राज्यसभा सदस्य को जीतने के लिए 36 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 8 और समाजवादी पार्टी के 3 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी के बाद में एक प्रत्याशी मैदान में उतारने के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया हैं. वहीं अब इस चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को किंग माना जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और इस चुनाव में राजा भैया एक किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं. यह बात समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को ही अच्छी तरह पता है. क्योंकि उनके दो विधायक हैं और वह जिधर भी वोट करेंगे उस पार्टी का ही उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा.

यूपी में राज्यसभा चुनाव में के लिए वोटों का गणित

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होना है. जिसके लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. ऐसे में एक राज्यसभा सदस्य को जीतने के लिए 36 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी. अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो उनके मौजूदा 107 विधायक है. उनमें से दो जेल में, उनकी संख्या फिर 105 रह गई. इसके अलावा पल्लवी पटेल ने वोट नहीं देने की बात कही है तो उनके विधायकों की संख्या घटकर 104 हो गई.

अगर इसमें कांग्रेस के दो विधायक जोड़ ले तो यह संख्या 106 हो जाती है. यानी समाजवादी पार्टी को कुल तीन सीट जीतने के लिए 108 वोट की जरूरत पड़ेगी और कांग्रेस के साथ आने पर भी उसके पास दो वोट कम हो रहे हैं. वहीं ऐसे में अगर राजा भैया सपा को वोट कर देते हैं तो उसे कुल वोटो की संख्या 108 हो जाएगी और सपा का तीसरा उम्मीदवार भी चुनाव जीत जाएगा.

सपा के विधायक भी राजा भैया के खास

अब बात BJP की करते हैं कि आखिर राजा भैया उसके लिए कितने जरूरी हैं. बीजेपी की बात करें तो उसे 8वें उम्मीदवार जिताने के लिए कुल 288 वोट की जरूरत पड़ेगी. जबकि उसके अपने 252, अपना दल के 13, निषाद पार्टी के 6, सुभासपा के 5 (एक जेल में) और आरएलडी के 9 विधायक हैं. इस तरह ये कुल संख्या होती है 285 और अगर राजा भैया के 2 वोट जुड़ जाते हैं तो ये संख्या हो जाएगी 287 यानी जीत से 1 कम. फिर सपा 106 वोट पर रह जाएगी यानी तीसरे उम्मीदवार की जीत से 5 वोट कम. वहीं सपा के कुछ विधायक राजा भैया के खास माने जाते हैं, ये भी चर्चा है कि वो उनके साथ भी आ सकते हैं. इसीलिए यूपी की सियासत में इन दिनों राजा भैया एक राजा की तरह नजर आ रहे हैं.

UP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इस दिन शामिल होंगे अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget