एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर ही मिलेगी सैलून की सुविधा, झांसी में खुलेगा यूपी का पहला 'रेलून'

रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेल यात्रियों के लिये एक नई सुविधा मिलने जा रही है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर रेलवे ऐसा क्या करने जा रहा है। पढिये यह पूरी खबर

झांसी, एबीपी गंगा। रेलव स्टेशन पर तकरीबन हर तरह की सुविधाएं यात्रियों को मिलती हैं। खान-पान से लेकर टॉयलेट, वेटिंग रूम तक उपलब्ध होते हैं। रेलवे अब इन्हीं सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर सैलून (रेलून) की भी सुविधा जल्द मिलने वाली है। हालांकि ये सुविधा अभी झांसी रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी। भारतीय रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है। झांसी रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश का पहला रेलून खोलने की तैयारी है। रेलवे मध्यप्रदेश के इंदौर की तर्ज पर इसे शुरू करने जा रहा है। यहां पर बाल कटवाने, शेविंग व सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। फिलहाल इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह रेलून पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इससे पहले यह सुविधा देश में सिर्फ इंदौर स्टेशन पर ही है।

यात्री लंबे सफर के बाद थके हुये होते हैं साथ ही कई ऐसे भी होते हैं जिन्हें कहीं इंटरव्यू, समारोह या प्रेंजेटेशन के लिये जाना पड़ता है। रेलवे ने इन बातों को ध्यान में रखते हुये झांसी स्टेशन पर ही सैलून की तरह रेलून खोलने की योजना बनाई है। यहां उतरने के बाद कहीं काम से पहले यात्री हेयर कट, मसाज, फेशियल या अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकेंगे। अभी देश में सिर्फ इंदौर स्टेशन पर यह सुविधा है। इसके लिए रेलवे अपनी जगह देगा, जिससे इच्छुक व्यक्ति को मानक के हिसाब से रेलून का ढांचा तैयार करना होगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget