एक्सप्लोरर

अर्जुन पासी हत्याकांड में राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- अब तक नहीं हुई विशाल सिंह की गिरफ्तारी

Raebareli में अर्जुन पासी हत्याकांड में राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है. सीएम को लिखी चिट्ठी में राहुल ने विशाल सिंह की गिरफ्तारी हो .

Rahul Gandhi News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उत्तर प्रदेश स्थित रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में अर्जुन पासी की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने सीएम को चिट्ठी लिखकर मामले में आरोपी विशाल सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि जो भी एक्शन हो उसकी जानकारी मुझे भी दें.

राहुल ने रायबरेली के पिछवरीया गाँव के अर्जुन पासी की हत्या को लेकर चिट्ठी लिखी. 11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. राहुल गांधी ने अर्जुन पासी के मुख्य हत्यारोपी विशाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए चिट्ठी लिखी है.

दलित समाज में भय व्याप्त- राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी को राजनैतिक संरक्षण मिलने से अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. सांसद ने कहा कि 2 सप्ताह बीत जाने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से पीड़ित दलित समाज में भय व्याप्त है.

उन्होंने लिखा कि बीते दिनों पीड़ित परिवार से मिलने के बाद DM-SP से भी बात की थी . एक अत्यंत गरीब शोषित दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गिरफ्तारी जल्द करायें . राहुल ने लिखा कि इस मामले में जो एक्शन हो उसकी जानकारी मुझसे भी साझा करें.

'तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे...' UP Social Media Policy पर योगी सरकार को प्रियंका गांधी ने घेरा

राहुल ने लिखा- आपको (सीएम योगी आदित्यनाथ) ज्ञात होगा कि मेरे संसदीय जनपद रायबरेली के अंतर्गत ग्राम पिछवरीया, थाना नसीराबाद के निवासी अर्जुन पासी की दिनांक 11 अगस्त 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

'दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा...'
रायबरेली सांसद ने लिखा- पिछले सप्ताह जब मैं पीड़ित परिजनों के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचा था, वहां परिवार के सदस्यों ने घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि घटना से संबंधित सात नामजद अभियुक्तों में से छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, परंतु घटना के मुख्य अभियुक्त विशाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. परिवार के सदस्यों एवं क्षन्य ग्रामवासियों द्वारा मेरे संज्ञान में यह भी लाया गया कि विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है.

उन्होंने लिखा कि पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद उसी दिन मैंने स्थानीय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के संबंध में बातचीत की और उन्हें मामले की गंभीरता से भी अवगत कराया था. घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय दलित समाज डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं. साथ ही, एक अत्यंत गरीब, शोषित, दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है.

राहुल ने सीएम योगी को लिखा- आपसे अनुरोध है कि घटना के मुख्य अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए ताकि पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सके. कृपया इस संदर्भ में की गई कार्रवाई के बारे में मुझे अवश्य अवगत कराएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget