एक्सप्लोरर

Raebareli News: राहुल गांधी ने किया रेल कोच फैक्ट्री का दौरा, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

Rahul Gandhi Raebareli Visit: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का रायबरेली में यह पहला दौरा है. रायबरेली कांग्रेस का परंपरागत गढ़ रहा है. उनके इस दौरे को कई मायनो में अहम माना जा रहा है.

Rahul Gandhi Raebareli Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के लालगंज स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री के वर्कर्स और अधिकारियों से मुलाकात की और फैक्ट्री में बन रहे कोचों की गुणवत्ता का जायजा लिया. राहुल गांधी रेल कोच फैक्ट्री के अंदर विभिन्न डिब्बों में खुद चढ़े और निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखा.

राहुल गांधी फैक्ट्री परिसर में जब वर्कर्स से मिले तो कई कर्मचारियों और मजदूरों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं. कुछ ने काम के घंटे, वेतन और ठेका व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की. राहुल गांधी ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और संसद में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत देश की तरक्की की बुनियाद है और उनकी समस्याओं का समाधान करना जरूरी है.

रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों से की मुलाकात
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का रायबरेली में यह पहला दौरा है. रायबरेली कांग्रेस का परंपरागत गढ़ रहा है और पूर्ववर्ती सांसद सोनिया गांधी ने इसका कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया है. अब राहुल गांधी इस सीट से चुनाव जीते हैं. उनके इस दौरे को कई मायनो में अहम माना जा रहा है.

आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री (एमसीएफ), लालगंज की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी और यह फैक्ट्री भारत की सबसे आधुनिक कोच निर्माण इकाइयों में से एक मानी जाती है. यहां हर साल हजारों कोच बनाए जाते हैं, जो भारतीय रेल के लिए बड़ी उपलब्धि है. यहां काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत से यह फैक्ट्री देश के रेलवे नेटवर्क को मजबूत बना रही है.

अमेठी दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता को बताया 'आतंक का साथी'

राहुल गांधी ने दौरे के दौरान कहा कि फैक्ट्री देश के गौरव का प्रतीक है और इसमें काम करने वाले सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाएगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget