एक्सप्लोरर

UP Election: रायबरेली में बीजेपी प्रत्याशी अमरपाल मौर्य का दावा- सत्ता में आने पर खत्म करेंगे आतंक, SP उम्मीदवार पर लगाए आरोप

Raebareli: रायबरेली की ऊंचाहार सीट बीजेपी उम्मीदवार अमरपाल मौर्य ने सपा उम्मीदवार मनोज पांडे पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि सपा के नेता गुंडे हैं. 10 मार्च के बाद बाबा का बुल्डोजर ऊंचाहार में चलेगा.

Raebareli: रायबरेली में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं वैसे-वैसे उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रही हैं. रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं. बीजेपी ने यहां से अपने प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को उम्मीदवार बनाया है. जिनके सामने समाजवादी पार्टी के दो बार से विधायक और पूर्व मंत्री मनोज पांडे मैदान में हैं. इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है. 

अमरपाल मौर्य ने बोला सपा पर हमला

ऊंचाहार सीट को लेकर भाजपा के उम्मीदवार अमरपाल मौर्य ने एबीपी न्यूज से बात की और मनोज पांडे पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज पांडे को सपा का गुंडा बताया और कहा कि यहां के नौजवानों पर फर्जी मुकदमा लगवाने का काम किया है. यहां के गरीबों और निर्बल लोगों की जमीनों पर कब्जा करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी गुंडे मारपीट और दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं ऐसे गुंडों को 10 मार्च के बाद जेल भिजवाने का काम अमरपाल करेगा. उन्होंने कहा कि अभी तक बाबा का बुलडोजर लखनऊ और आसपास के जिलों में गरज रहा था. 10 मार्च के बाद बाबा का बुलडोजर ऊंचाहार में चलेगा और समाजवादी गुंडों द्वारा कब्जा की गई जमीन को खाली कराया जाएगा. 

सपा आतंक से कराएंगे मुक्त

अमरपाल मौर्य से जब सवाल किया गया कि आपको पैराशूट उम्मीदवार कहा जा रहा है तो उन्होंने कहा कि वो खुद कहां पैदा हुए हैं पहले यह बताएं. मैं तो इन्ही गलियों में पला बढ़ा हूं, खेला हूं और सब्जी बेचकर जीवन यापन किया है. जबकि वो खुद कहां से आए हैं पूरे ऊंचाहार की जनता जानती है. इसके साथ ही उन्होंने सपा उम्मीदवार द्वारा फैलाए गए आतंक से भी लोगों को मुक्त कराने का दावा किया. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सिराथू में रिश्तों की अनूठी जंग, केशव प्रसाद मौर्य हैं बेटे तो पल्लवी भी कर रही हैं बहू होने का दावा

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'बीजेपी और सपा को वोट नहीं, सब लोग तलाक तलाक तलाक दो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget