क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
क्या सड़क पर अराजक सियासत.. इसलिए दिल्ली बंधक.. इस सवाल कि वजह है SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में कल दिल्ली में CJP का प्रस्तावित प्रदर्शन है.. जिसके चलते कल दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.. दिल्ली आने वाली 38 ट्रेन कैंसिल रहेंगी... शराब की दुकानें आज से ही बंद हैं.. और दिल्ली के सभी बॉर्डर पर अलर्ट है...सवाल ये है कि आखिर ट्रेन क्यों रोकी गई हैं.. इसके पीछे पुलिस ने वजह बताई है कि प्रदर्शन की इजाजत के बिना भी अगर प्रदर्शनकारी आए.... तो एहतियातन लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रेन रोकी गई हैं.... बड़ी संख्या में लोगों के आने से जाम की आशंका है.. और असुविधा से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है...प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.. तो सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को हिदायत दी और कहा कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो.. आम नागरिकों को सभी ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल का पूरा अधिकार है.. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल ना हो.. और जंतर-मंतर बहुत छोटी जगह है तो प्रदर्शन के लिए किसी बड़ी जगह पर विचार किया जाना चाहिए..
All Shows



































