एक्सप्लोरर

Raebareli: रायबरेली में बीजेपी महिला नेता पर हुआ हमला, बाद में हंगामा कर धरने पर बैठी

UP News: रायबरेली में करीबी का हाल-चाल लेने पहुंची बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव की गाड़ी पर हमला हो गया. बीजेपी नेत्री ने आरोप लगाया कि अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और फरार हो गए.

Raebareli News: रायबरेली के महिला अस्पताल के पास  पूर्व सदर प्रत्याशी और बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. जिससे बीजेपी नेत्री के फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया. मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने धरने पर बैठी बीजेपी नेत्री को कोतवाली पहुंचाया. जहां महिला नेत्री ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी. वहीं सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रायबरेली में महिला जिला अस्पताल में भर्ती अपने करीबी का हाल-चाल लेने पहुंची बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव की गाड़ी पर हमला हो गया. बीजेपी नेत्री ने आरोप लगाया कि वह अस्पताल से हाल-चाल लेकर जैसे बाहर निकली तो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और फरार हो गए. हमले के बाद बीजेपी नेत्री हंगामा करते हुए वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गई और उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर ही उठने की बात कही. लेकिन शहर कोतवाल राघवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर कोतवाली ले गए. जहां बीजेपी नेत्री द्वारा तहरीर दी गई.

वहीं दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा और डिप्टी एसपी सदर वंदना सिंह पहले कोतवाली गई फिर वहां से घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और लोगों से पूछताछ की.

बीजेपी नेत्री ने सुरक्षा की गुहार लगाई 
हमले के बाद  टूटे हुए शीशे को दिखाती हुई बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि वह सदर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है. जिससे चिढ़कर मेरे ऊपर हमले किए जा रहे हैं. इससे पहले भी मेरे ऊपर हमले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. हमले के बाद सुरक्षा की दृष्टि से एक दो महीने के लिए सुरक्षा गार्ड का प्रबंध कर दिया जाता है. बाद में फिर उसकी वापसी करा ली जाती है. इस तरह अनीता श्रीवास्तव ने परोक्ष रूप से पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया और सुरक्षा की गुहार लगाई. 

सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने कहा कि बीजेपी नेत्री की कार पर कथित रूप से हमले की बात सामने आई है. जिसमें कार का शीशा टूटा पाया गया. जो तहरीर मिलेगी उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी और रही बात सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की तो यह बात उच्चाधिकारियों के स्तर की है वह इसका निर्णय लेंगे.

ये भी पढ़ें:-

Rashtrapatni Remark: अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान पर CM योगी ने बोला हमला, कहा- अपनी गलती से मुकर रही कांग्रेस

Hardoi News: हरदोई में स्वास्थ्य विभाग को तीन महीने में लगा छह करोड़ का चूना, एंबुलेंस कंपनी ने तैयार की फर्जी रिपोर्ट

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget