एक्सप्लोरर

Raebareli News: रायबरेली में वरमाला से पहले दुल्हन की इस हरकत से दूल्हे को लगा सदमा, खतरे में पड़ गई जान

Raebareli News: रायबरेली में एक युवक अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था, वरमाला की तैयारी हो रही थी, दूल्हा स्टेज पर पहुंचा, लेकिन तभी दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि खतरे में पढ़ दूल्हे की जान

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के सपने संजोए एक युवक बारात लेकर पहुंचा, धूमधाम के साथ बारात चढ़ाई गई, शादी की रस्में शुरू हुईं, लेकिन जैसे ही वरमाला का वक्त आया तो दुल्हन स्टेज पर आने की बजाय अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस बात का जैसे ही बारातियों को पता चला तो बवाल मच गया. पुलिस ने जैसे तैसे बारातियों और घरातियों के बीच विवाद सुलझाया और युवक अपनी बारात वापस ले गया,लेकिन इन तमाम बातों के बीच युवक इस घटना से इतना आहत हुआ कि उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया. 

दरअसल गदागंज थाना क्षेत्र के आसानंदपुर गांव में रहने वाले रामनरेश की बेटी की शादी अजय नाम के युवक से तय हुई थी. 28 जून को अजय बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, सब लोग बहुत खुश नजर आ रहे थे. बारात पहुंचने के बाद दुल्हन के घरवालों ने बारात का स्वागत किया, जिसके बाद शादी की दूसरी रस्में शुरू की जाने लगी. वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी दुल्हन स्टेज पर नहीं आई. इसके बाद बारात में हलचल शुरू हो गई. पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. 

वरमाला से पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

बारातियों को जैसे ही दुल्हन के गायब होने की खबर लगी तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ते देख लड़की के पिता ने गदागंज पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ. दूल्हा अजय बारात लेकर वापस लौट गया, लेकिन मजाक उड़ने के डर से वो इतना आहत हुआ कि उसने घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. 

अजय के परिजन तत्काल उसे पास के अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ लड़की के पिता की शिकायत पर दुल्हन के प्रेमी मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने लड़की का बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है वहीं प्रेमी की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढे़ं- Uttarakhand News: हरीश रावत को छुट्टी के दिन CBI ने सौंपा नोटिस, कांग्रेस नेता बोले- 'पूरा सहयोग करूंगा, पैदा किया भ्रम'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget