एक्सप्लोरर

Raebareli Accident: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एसयूवी में जोरदार टक्कर, कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत

Raebareli News: हादसे में शिकार लोग फतेहपुर के रहने वाले थे और लखीमपुर से तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी एसयूवी कार टिप्पर ट्रक से टकरा गई, इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए.

Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) जिले के बछरावां इलाके में एक एसयूवी (SUV Car) और ट्रक (Truck) की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. एसयूवी में सवार सभी यात्री फतेहपुर (Fatehpur) जिले के खागा के रहने वाले थे और लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. एसएचओ, बछरावां, एन.एस. कुशवाहा ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एसयूवी तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी चकनाचूर होकर लोहे के ढेर में तब्दील हो गई.

इस हादसे की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस की टीम दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. टीम ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी में फंसे लोगों को बाहर निकाला. एसएचओ के मुताबिक पुलिस ने एसयूवी से पांच लोगों को निकाला, जो अचेत अवस्था में थे. जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए पास के सीएचसी में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया जब दो अन्य को की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है. 

हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

मृतकों की पहचान राजेश सिंह (49), अनुग्रह प्रताप सिंह (39) और प्रताप भान गप्पू (39) के रूप में हुई है, जबकि सुरेश अग्रहरी और राज कुमार सिंह को लखनऊ रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी फतेहपुर के किसान थे और लखीमपुर खीरी से तिलक समारोह में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया. ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम की गठन कर दिया गया है. 

वहीं इस हादसे के बारे में बताते हुए घायल राजकुमार ने बताया कि उनकी कार काफी धीरे चल रही थी, जबकि ट्रक चालक नशे में लग रहा था. उन्होंने कहा कि हमारी एसयूवी एक ट्रैवलिंग एजेंसी से किराए पर ली गई थी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा MLA पल्लवी पटेल ने किया अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन, कहा- 'अच्छा कदम है, समर्थन होना चाहिए'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget