एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चुनाव लड़ रहे 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज, देखें लिस्ट

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने फिर से पूरा संगठन एक्टिव कर दिया है. वहीं इन दोनों सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में इस वक्त कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी सीट चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बार अमेठी से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है. जबकि रायबरेली सीट से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. वह इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. 

रायबरेली सीट पर पांचवें चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे. इस सीट पर नामांकन खत्म होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी हो गई है. नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद रायबरेली सीट पर 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किया गया है. रायबरेली सीट पर जिन 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हुए हुआ है उनमें जय सिंह, आरती, शिखर अवस्थी और शुभम सिंह शामिल हैं. 

इनका नामांकन खारिज
इसके अलावा सूर्यभान सिंह, प्रदीप सिंह, सगीर हसन, राजेश बिहारी लाल, मनोज कुमार सोनकर, अनिरुद्ध सिंह, पार्थ सारथी, ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह, सुमित्रा देवी, राजेश कुमार, छोटे लाल और चंद्रेश शुक्ला का नामांकन खारिज हो गया है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी, बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह और बीएसपी प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव के बीच होने की संभावना है.

यह सीट भी गांधी-नेहरू परिवार का पुराना गढ़ रही है. यहां लगातार बीते तीन चुनावों में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की है. मोदी लहर के बाद भी इस सीट पर बीजेपी अब तक कांग्रेस को टक्कर देती हुई नहीं दिखी है. लेकिन अब सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget