एक्सप्लोरर

राधाष्टमी पर 5 घंटे अधिक समय तक दर्शन देंगी ब्रज की महारानी राधा रानी, रोपवे की सुविधा रहेगी चालू

Barsana Today News: राधाष्टमी पर्व पर इस बार राधा रानी के दर्शन के लिए भक्तों के लिए रोपवे की सुविधा चालू रहेगी. श्रद्धालुओं को ब्रज महारानी के दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए खास तैयारी की गई है.

Barsana News: राधाष्टमी पर्व को लेकर बरसाना सज चुका है. राधा रानी के जन्म उत्सव की धूम बरसाना सहित पूरे ब्रज में सुनाई दे रही है. राधाष्टमी का दिन बरसाना के लिए एक बड़े त्योहार का दिन होता है, क्योंकि इस दिन ब्रज की महारानी भ्रषभानु दुलारी राधा रानी का जन्म उत्सव होता है. बरसाना में राधा अष्टमी पर्व के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है, साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इस बार राधा रानी के दर्शन के लिए भक्तों के लिए रोपवे की सुविधा चालू रहेगी. राधा अष्टमी के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी लगातार जिम्मेदारी तय कर रहे हैं. अधिकारी लगातार बैठक सुरक्षा को सख्त करने के निर्देश दे रहे हैं. साथ ही श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर भी तैयारी की गई है.

पांच घंटे अधिक समय तक दर्शन देंगी राधा रानी 

श्रद्धालुओं को ब्रज महारानी के दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए जलाभिषेक, मंगला आरती और दर्शन के समय को बढ़ाया गया है. इस बार राधा रानी पांच घंटे से ज्यादा समय तक भक्तों को दर्शन देंगी. भीड़ एक साथ जमा न ही इसके लिए एकल रास्ता बनाया गया है, जहां से श्रद्धालु लगातार चलते रहेंगे. मेला क्षेत्र को 7 जॉन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है.

राधाष्टमी के अवसर पर बरसाना में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर  

बरसाना में 86 जगह बेरी गेट बनाए गए हैं, जिस पर पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके साथ ही बरसाना में राधाष्टमी के पर्व पर बरसाना में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए है. बरसाना में में एंबुलेंस तैनात की गई है साथ ही 36 डॉक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है, अगर किसी श्रद्धालु को मेडिकल सुविधा चाहिए होगी तो तत्काल डॉक्टर उसे अटेंड करेंगे. बरसाना जाने के लिए 20 रोडवेज बस लगाई गई साथ ही 20 बस मथुरा नगर निगम की ओर से लगाई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो. 

हीरे मोती जड़ित पोशाक धारण करेंगी राधा रानी

ब्रज की महारानी राधा रानी का जन्म उत्सव 11 सितंबर को है और लाखों की संख्या भक्त श्रद्धालु बरसाना पहुंचेंगे. राधा अष्टमी पर राधा रानी हीरे मोती जड़ित पोशाक धारण करेंगी. राधा रानी हीरो का हार धारण करेंगी साथ ही राधा रानी श्रंगार आरती पर 80 लाख रुपए से अधिक के आभूषण धारण करेंगी, जिसमें हीरे के हार, सोने की चूड़ी, सोने के कुंडल, सोने का मुकुट, सोने की माला सहित अन्य आभूषण धारण करेंगी. इस दौरान भक्त श्रद्धालु दर्शन के लिए रोप वे सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं. राधा अष्टमी पर भी रोप वे सुविधा का संचालन रहेगा.

ये भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति गंभीर, मेदांता में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget