एक्सप्लोरर

Watch: नैनीताल के मॉल रोड पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे सीएम धामी, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Pushkar Singh Dhami: नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल के मॉल रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और बच्चों के साथ क्रिकेट खेला.

Pushkar Singh Dhami in Nainital: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का आज बेहद अलग अंदाज देखने को मिला. जहां वो मॉर्निंग वॉक के दौरान बच्चों के साथ दिल खोलकर बात करते हुए नजर आए. सीएम धामी आज सुबह नैनीताल (Nainital) के मॉल रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इस दौरान क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ बात की और फिर उनके साथ क्रिकेट भी खेला. यही नहीं उन्होंने आसपास के लोगों के साथ चाय की ठेली पर खड़े होकर चाय भी पी. 

सीएम पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर पहुंचे हैं. इसी दौरान आज सुबह तड़के वो यहां के मशहूर मॉल रोड पर माॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आए. सीएम धामी यहां खेल रहे बच्चों के पास पहुंचे उनसे बात की. उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या वो देश के प्रधानमंत्री का नाम जानते हैं तो बच्चों ने फौरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बताया. वहीं जब उन्होंने सवाल किया कि क्या उन बच्चों ने उनका परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा था तो भी बच्चों ने इसका हां में जवाब दिया. 

बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
इसके बाद सीएम ने एक बच्चे के हाथ से बैट लिया और क्रिकेट खेलने लगे. सीएम धामी ने हाथ में बल्ला थामा और चौके-छक्के लगाए. इसके बाद वो आगे बढ़ गए, जहां मॉल रोड पर मॉर्निंग वॉक पर आए दूसरे लोगों से भी बात की. सीएम को अचानक अपने बीच पाकर लोग काफी खुश हुए और उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में इकट्ठा हो गए. सीएम धामी से मिलने की खुशी भी लोगों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती थी. इस दौरान ने उनसे बात भी की. 


Watch: नैनीताल के मॉल रोड पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे सीएम धामी, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

सीएम धामी ने लोगों के साथ चाय पी
आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री एक चाय की दुकान पर पहुंचे, उन्होंने चायवाले से चाय ली और लोगों के साथ बैठकर चाय पी. सीएम धामी का ये अंदाज अक्सर नजर आता है. जब भी वो किसी अन्य जगह ठहरते हैं तो मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं और इस दौरान वो लोगों से भी बात करते हैं. पिछले दिनों लंदन दौरे पर भी वो सुबह-सुबह इसी तरह मॉर्निंग वॉक करते दिखाई दिए थे. 

Hardoi News: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का नया ठिकाना बना बैरक नंबर 21, जेल में मिलने पहुंचे मौसी-मौसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget