एक्सप्लोरर

पुष्कर सिंह धामी का दावा- PM मोदी ने केदारनाथ में वह काम किया, जो वहां सैकड़ों सालों तक नहीं हुआ

Kedarnath Dham: धामी ने कहा कि केदारनाथ में लगभग 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के काम चल रहे हैं जिसमें से 250 करोड़ रुपये के काम अभी तक पूरे हो चुके हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने केदारनाथ (Kedarnath) के लिए वह काम किया है जो वहां सैकड़ों बरस तक नहीं हुआ. चमोली जिला स्थित बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के साथ प्रधानमंत्री का लगाव किसी से छिपा हुआ नहीं है. जो भव्य केदारपुरी बन रही है और जो काम सैकड़ों बरस तक केदारपुरी में नहीं हुआ, वह उन्होंने किया है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ में लगभग 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के काम चल रहे हैं जिसमें से 250 करोड़ रुपये के काम अभी तक पूरे हो चुके हैं. धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री पांच नवंबर के अपने आगामी दौरे में इन कार्यों का लोकार्पण करने के अतिरिक्त दूसरे चरण के 150 करोड़ रुपये के कई पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे.

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उसी दिन आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना भी होगी और यह मोदी के केदारनाथ दौरे का एक म​हत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा. धामी ने कहा, ''इस कार्यक्रम का हम पूरे देश में 12 ज्योर्तिलिंगों, चारों शंकराचार्य मठों, उनके जन्मस्थान और सभी शिवालयों में लाइव प्रसारण करेंगे.'' केदारपुरी में किए जा रहे कार्यों को मोदी की 'दृष्टि' बताते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तर्ज पर बदरीनाथ के विकास की भी योजना बनायी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए 'मास्टर प्लान' के तहत भी जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे जिसके लिए 250 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं.

देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे को लेकर सरकार हमेशा संवेदनशील रही है- धामी

देवस्थानम बोर्ड के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार हमेशा संवेदनशील रही है और इसके समाधान के ​लिए एक अच्छा रास्ता निकाला जाएगा. धामी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी जिसने अपनी पहली रिपोर्ट सौंप दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट भी सौंप देगी जिसके बाद उसका परीक्षण कराके उसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में चर्चा के बाद एक अच्छा और सर्वमान्य हल निकाला जाएगा.

इससे पहले, धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. मंदिर के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने मुख्यमंत्री की पूजा अर्चना कराई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ आए हुए तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली. उन्होंने कहा, ''मैंने भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना की है कि वह हमें कोविड-19 की दूसरी लहर से उबरने के बाद हाल में प्रदेश में आयी प्राकतिक आपदा से भी उबरने की शक्ति दें.''

यह भी पढ़ें-

UP Election: मायावती को बड़ा झटका देने की तैयारी में अखिलेश, BSP के 6 विधायक कल SP में होंगे शामिल

UP Employees News: यीएम योगी का दिवाली तोहफा, सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget