एक्सप्लोरर

दबंगों ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ की अश्लील हरकत, परिवार के सामने किया ये काम

गोंडा में बदमाशों ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ जबरन अश्लील हरकत की और फिर पूरे परिवार के सामने उसे उठाकर ले गए। पीड़ित मां इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है।

गोंडा, एबीपी गंगा। यूपी के गोंडा से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दबंगों ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और फिर जबरन उसे अपने साथ उठाकर ले गए। अब नाबालिक की मां दबंगों के चंगुल से बेटी को बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पहले तो नाबालिग की मां ने छपिया थाने के चक्कर लगाए, जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो अब पुलिस अधीक्षक के चक्कर काट रही है।

पांच दिन पहले हुई इस वारदात को लेकर पुलिस का रवैया भी हैरान करने वाला है। पुलिस न तो पीड़ित मां की मदद कर रही है और न ही उसने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। पुलिस पूरे मामले को आपसी बताकर जांच व कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ रही है। पीड़ित मां का रो-रो कर बुरा हाल है और मदद के नाम पर व दर-दर भटकने को मजबूर है।

gonda

दरअसल, गोंडा के छपिया थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते 26 सितंबर को चार दबंग नाबालिग के घर में घुस आए और उसके साथ जबरन अश्लील हरकत करते हुए उसे घर उठा ले गए। पूरे परिवार में खौफ का आलम ये था कि कोई भी दबंगों की हरकत का विरोध करने करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अब बच्ची की मां पुलिस के चक्कर काट रही है जहां से उसे कोई मदद नहीं मिल रही है।

दबंगों ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ की अश्लील हरकत, परिवार के सामने किया ये काम

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कि जो बच्ची मिसिंग है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत है और थाना छपिया पुलिस जांच कर रही है। मामला रिश्तेदारी से का है और आपस में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। पुलिस सभी तथ्यों पर गौर करते हुए जांच कर रही है और शीघ्र ही गायब लड़की को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget