एक्सप्लोरर

Pujnab Crisis: हरीश रावत से मिलने पहुंचे नाराज विधायक, पंजाब कांग्रेस में घमासान, तीन घंटे बाद भी नहीं बनी सहमति

Punjab Crisis: देहरादून पहुंचे पंजाब के नाराज विधायकों ने हरीश रावत से मुलाकात की. तीन घंटे चली बैठक के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.

Harish Rawat Meet Punjab Congress MLA: पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी बहुत जल्द खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. पंजाब सरकार के नाराज चार कद्दावर कैबिनेट मंत्री और तीन विधायक पंजाब से उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे. क्योंकि देहरादून में पंजाब प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से उनको मुलाकात करनी थी. बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि, वह इस मामले की जानकारी दिल्ली जाकर आला कमान को देंगे. जो भी डेमेज हुआ है उसकी पूर्ति का रास्ता निकालेंगे. देहरादून के एक निजी होटल में हरीश रावत के साथ पंजाब से आये कांग्रेस के मंत्री और विधायकों की बैठक हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया.

नाराज मंत्री विधायक देहरादून पहुंचे 

पंजाब में कैप्टन सरकार से नाराज चल रहे मंत्रियों और विधायकों ने आज देहरादून पहुंचकर हरीश रावत से मुलाकात की दोपहर 12:00 बजे पंजाब प्रभारी हरीश रावत एक निजी होटल में कैप्टन से नाराज कैबिनेट मंत्री और विधायकों से मिलने के लिए पहुंचे थे. यह बैठक 3 घंटे तक चली. 3 घंटे के बाद जब बैठक खत्म हुई तो हरीश रावत ने कहा कि, नाराज़ नेताओं की बात को उन्होंने सुना. मंत्रियो की ऐडमिनिस्ट्रेशन को लेकर कुछ बड़ी नाराजगी थी. पहले भी इस तरह की नाराज़गी सामने आई है. मैं चाहता हूं कि, जो भी नाराज़गी है वो कांग्रेस के रास्ते में ना आये इस मामले को लेकर आवश्यकता हुई तो दिल्ली जाऊंगा.

आलाकमान से मिलने दिल्ली जाएंगे

बैठक में हरीश रावत ने कहा कि, कांग्रेस के सभी लोग मिल जुलकर काम करें मुझे बैठक में सभी ने आश्वासन दिया है कि, कांग्रेस के लिए मिलजुलकर काम करेंगे, जो सवाल उठाए हैं वो भी महत्वपूर्ण हैं, जो यहां आए हैं ये कांग्रेस के लोग हैं पार्टी का फायदा नुकसान जानते हैं. जो भी डेमेज है उसकी पूर्ति का रास्ता निकलेंगे. रावत ने कहा कि, मैं नहीं जानता कि वो क्या तय करेंगे लेकिन मुझे विश्वास है, वो मेरी बातों पर विश्वास बनाये रखेंगे और इस मुद्दे पर वह 2 दिन बाद आला कमान से मिलने दिल्ली भी जाएंगे.

हालांकि, बैठक के दौरान से पहले हरीश रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से फोन पर बात की थी और देहरादून आये नाराज मंत्री और विधायकों के बारे में भी बताया था.

अच्छे माहौल में हुई बात

पंजाब से आये मंत्री ने कहा कि, हम पंजाब के विधायकों और पार्टी के विचार को लेकर हरीश रावत से मिलने आये थे. अच्छे माहौल में बात हुई है. पंजाब के कई मसलों पर बात हुई है. हरीश रावत ने हमे आश्वासन दिया है कि, हम संतुष्ट हैं. इस मुद्दे पर हरीश रावत अब हमारी बात को हाई कमान तक पहुचाएंगे. मंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि, हम पंजाब के मसलों पर पहरा देंगे पंजाब के लोगों से हमने जो वादा किया था उसको निभाएंगे.

ये भी पढ़ें.

Crime In Prayagraj: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, मौके पर पहुंच परिजनों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget