एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगरः पुलवामा के शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवान प्रशांत शर्मा को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा.

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर आज उनके गृहनगर पहुंचा. जहां शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. शहीद जवान प्रशांत शर्मा जिंदाबाद के नारों के साथ ही जब तक सूरज चांद रहेगा प्रशांत तेरा नाम रहेगा के नारों से आसमान गूंज उठा. शहीद की अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन मौजूद रहा. गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शहीद की शाहदत पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख का चेक शहीद के परिजनों को दिया.

दरअसल, शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सर्च अभियान पर गए जवानों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. जिसमें जवानों ने वीरता का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया. वहीं अचानक हुई इस मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर का लाल प्रशांत शर्मा आतंकवादियों की गोली लगने से शहीद हो गया. जिसके बाद सेना के अधिकारियों द्वारा शहीद प्रशांत शर्मा के घर पर इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

शहीद प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर आज सुबह 8 बजे के करीब मुजफ्फरनगर में उनके आवास पर लाया गया. शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. 'प्रशांत जिंदाबाद' के नारे के साथ 'जब तक सूरज चांद रहेगा प्रशांत तेरा नाम रहेगा' के नारे आसमान में गूंजने लगे. वहां मौजूद हर किसी की आंखों में प्रशांत शर्मा की शहादत को लेकर गर्व दिखाई दिया.

इसके बाद शहीद प्रशांत शर्मा के पार्थिव शरीर को सुबह 10:00 बजे काली नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर उनके भाई ने मुखाग्नि दी. राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रशांत शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए जहां सेना के जवानों सलामी दी, वही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

वहीं जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एसएसपी, और समस्त राजनीतिक पार्टियों के नेताओं सहित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 5 लाख का चेक देकर सांत्वना दी.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊ डबल मर्डरः पुलिस का दावा- नाबालिग लड़की ने ही किया मां और भाई का कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget