एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में UPS को लेकर कार्यशाला का आयोजन, रेलवे अधिकारी ने बताए एकीकृत पेंशन योजना के लाभ

UP News: मुरादाबाद में एकीकृत पेंशन स्कीम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को यूपीएस के फायदों के बारे में कर्मचारियों को अवगत कराया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर रेलवे के अधिकारियों ने भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लायी गयी एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के बारे में जानकारी दी गई. मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने कर्मचारियों ने एकीकृत पेशन स्कीम के बारे में कर्मचारियों को बताया है. इसे लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

मुरादाबाद मण्डल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना न्यू पेंशन स्कीम से अलग है और इसमें लगभग 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, यह योजना एकीकृत पेंशन योजना 01 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी. अगर राज्य सरकारें भी इसे अपनाती हैं, तो इससे 90 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है जो वर्तमान में नई पेंशन स्कीम पर हैं. इस योजना के तहत 25 वर्ष की न्यूनतम सेवा के लिए पेंशन की राशि सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50% मिलेगा और कम से कम 10 वर्ष की सेवा करने पर पेंशन की धनराशि आनुपातिक होगी. 

रिटायर कर्मचारियों को मिलेगी हर महीने दस हजार पेंशन
न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10000 प्रति माह पेंशन मिलेगी और 25 वर्ष से कम की सेवा पर यह आनुपातिक रहेगी. इसमें कर्मचारी का अंशदान नहीं बढ़ेगा और UPS लागू करने के लिए सरकार अतिरिक्त योगदान भी देगी. इसमें सरकार का योगदान 14% से बढ़ाकर 18.5% किया गया और यू.पी.एस. के प्रावधान एनपीएस के पिछले सेवानिवृत्त लोगों ( जो पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं ) पर लागू होंगे. इस योजना में निश्चित पारिवारिक पेंशन कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60% होगी और सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत, जैसा कि सेवारत कर्मचारियों के लिये है मिलेगा.  

इसमें ग्रेच्युटी के अलावा सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान, सेवानिवृत्ति की तिथि पर, मासिक पारिश्रमिक (वेतन + डीए) का 1/10वां हिस्सा सेवा के प्रत्येक पूर्ण छह महीने के लिए इस भुगतान से सुनिश्चित पेंशन की मात्रा कम नहीं होगी. यू.पी.एस. की अन्य विशेषताएं में प्रावधान यह भी है की एनपीएस के पिछले सेवानिवृत्त लोगों पर लागू होंगे. पिछली अवधि के लिए बकाया राशि का भुगतान पीपीएफ दरों पर ब्याज के साथ किया जाएगा, यू.पी.एस. कर्मचारियों के लिए एक विकल्प के रूप में उपलब्ध होगा. मौजूदा और भावी कर्मचारियों के पास एन.पी.एस. या यू.पी.एस. में शामिल होने का विकल्प होगा एक बार चुने जाने के बाद, विकल्प अंतिम होगा, कर्मचारी का अंशदान नहीं बढ़ेगा और यू..पी.एस. लागू करने के लिए सरकार अतिरिक्त योगदान देगी. इस में सरकार का योगदान 14% से बढ़ाकर 18.5% किया गया. सहायता तंत्र और आवश्यक कानूनी, विनियामक और लेखा परिवर्तन तैयार किए जाएंगे UPS का कार्यान्वयन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है. 

मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद के कांफ्रेंस रूम में पत्रकार वार्ता के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी अभिनव, सहायक मण्डल वित्त प्रबंधक विपिन शुक्ला ने पत्रकारों को केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों से इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की और कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ, एन.पी.एस. स्कीम से अंतर पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मण्डल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने बताया की केंद्र सरकार का यह कदम केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए लाभदायक है. यह पुरानी पेंशन योजना की भांति ही है और न्यू पेंशन स्कीम वाले कर्मचारी इसे ले सकते हैं इसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें: Kedarnath: केदारनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी, पैदल मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही शुरू

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget