एक्सप्लोरर

मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है'

मथुरा में प्रियंका गांधी ने राधे-राधे से भाषण शुरू किया और बांके बिहारी, यमुना मईया का जयकारा लगवाया. कांग्रेस महासचिव ने कहा, दिनकर जी ने कहा था, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है.''

मथुरा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मथुरा में किसान महापंचायत में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 90 दिनों से देश की राजधानी के बॉर्डर पर किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, 215 किसान शहीद हुए. प्रधानमंत्री जो अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने तक पहुंच पाए, वो दिल्ली जहां वो रहते हैं, उसके बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए.

मथुरा में प्रियंका गांधी ने राधे-राधे से भाषण शुरू किया और बांके बिहारी, यमुना मईया का जयकारा लगवाया. उन्होंने कहा कि यह धरती अहंकार तोड़ती है, इंद्र का अहंकार तोड़ने के लिए कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत उठाया. बीजेपी सरकार ने भी अहंकार पाल लिया है. अन्न उपजाने वाला और बॉर्डर पर जवान भेजने वाले किसान 90 दिनों से सड़कों पर बैठे हैं. प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को प्रताड़ित किया. उनसे मिलने ना प्रधानमंत्री आए ना किसी को भेजा.

किसानों को आलू की फसल फेंकनी पड़ी- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव ने कहा, दिनकर जी ने कहा था, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है.'' इस सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान कृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे. किसानों को आलू की फसल फेंकनी पड़ी. गन्ना का 15 हजार करोड़ बकाया है. लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो जहाज खरीद लिए. पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ रहे हैं, स्मार्ट मीटर से लूट हो रही है.

प्रियंका गांधी ने हा कि ब्रज में गौशालाओं की स्थिति आपको मालूम है, गौ वंश को ना चारा मिल रहा है ना पानी. सरकार ने जो 200 करोड़ आवंटित किए उसका क्या हुआ? सरकार को ब्रज के लोगों से सीखना चाहिए कि गौ वंश की रखवाली कैसे होती है. प्रियंका की सभा में कुछ युवकों ने नारेबाजी की, उनसे मिलने प्रियंका थोड़ी देर के लिए मंच से नीचे उतरीं. मंच के ठीक सैमाने नारेबाजी कर रहे युवक जो पर्चे लहरा रहे थे उस पर लिखा है..."राजस्थान की बेटी को न्याय दो".

यह भी पढ़ें-

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे उमर की गिरफ्तारी तय, SC ने ठुकराई अग्रिम जमानत याचिका

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget