एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी बोलीं- 'आक्रांता' की भूमिका में है योगी सरकार, कोरोना से निपटने में पूरी तरह विफल

प्रियंका के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के खुद के सीरो सर्वेक्षण के परिणाम से पता चलता है कि पांच करोड़ लोग वायरस के संपर्क में आए और यह इस बात का संकेत था कि दूसरी लहर आ रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच राज्य सरकार पर शासन करने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार लोगों की रक्षा करने और सहयोग देने की भूमिका पहले ही छोड़ चुकी थी और अब तो वह 'आक्रांता' की भूमिका में आ गई है. पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने यह भी कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में भाजपा सरकार की तरफ से एक बार फिर से लोगों के प्रति 'अहंकारी, अधिनयाकवादी और अमानवीय रवैया' देखने को मिला. उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 33,214 मामले सामने आए और 187 लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि बुनियादी मुद्दा यह है कि राज्य सरकार जनता की रक्षा करने, सुविधा देने और सहयोग देने का काम बहुत पहले बंद कर चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया, ''उसने (राज्य सरकार) लगातार आक्रांता की भूमिका अख्तियार कर रखी है. कोविड महामारी से वह जिस तरह निपट रही है, उससे उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति एक बार फिर से उसका अहंकारी, अधिनयाकवादी और अमानवीय रवैया दिखा है.''

यूपी सरकार की कोई योजना नहीं थी- प्रियंका

प्रियंका ने दावा किया कि शासन के स्तर पर सबसे बड़ी विफलता यह रही कि कोई योजना नहीं थी, कोई तैयारी नहीं थी और कोई दूरदर्शिता नहीं थी. उन्होंने कहा, ''दुनिया के कई देशों ने इस महामारी की दूसरी लहर का सामना किया. हमने उनसे क्या सीखा? हमने पहली लहर और दूसरी लहर के बीच के समय का कैसे इस्तेमाल किया?'' उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के खुद के सीरो सर्वेक्षण के परिणाम से पता चलता है कि पांच करोड़ लोग वायरस के संपर्क में आए और यह इस बात का संकेत था कि दूसरी लहर आ रही है.

प्रियंका ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश सरकार को सलाह दी गई थी कि जांच बड़े पैमाने पर बढ़ायी जाए. क्या हुआ? उन्होंने जांच घटा दी. 70 फीसदी जांच एंटीजन की कर दी और खुद के सर्वेक्षण की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया.'' कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''सरकार ने लोगों को निराश किया है. उसकी अक्षमता और स्पष्टता के अभाव के चलते लोगों को वह इंसानी कीमत चुकानी पड़ी जो कभी चुकानी नहीं पड़ती.'' उन्होंने यह सवाल भी किया कि दुनिया में कहां ऐसा होता है कि महामारी के बीच में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चिकित्सा अधिकारी की अनुमति लेनी पड़े? प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह किस तरह की शासन व्यवस्था है.

प्रियंका ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा था

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी को लेकर प्रियंका ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि मरीजों को भर्ती कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुमति लेने की अनिवार्यता खत्म की जाए.

ये भी पढ़ें-

UP: मास्क न लगाने पर 57 हजार 753 लोगों का किया गया चालान, अबतक बनाए गए 77 हजार से ज्यादा कंटेनमेंट जोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
Prayagraj News: दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
Uttarakhand News: दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
UP विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारेगी कॉकरोच जनता पार्टी? प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दी तस्वीर
UP विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारेगी कॉकरोच जनता पार्टी? प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget