एक्सप्लोरर

UP Politics: राबड़ी देवी से सीबीआई की पूछताछ पर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Politics: प्रियंका गांधी ने राबड़ी देवी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और कहा कि, "जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ED-CBI के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है.''

UP Politics: बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर सीबीआई (CBI Raid) की टीम पहुंचने को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी (BJP) विरोधी दलों की आवाज को दबाना चाहती है, जो नेता बीजेपी के सामने झुकने को तैयार नहीं है उन्हें ईडी (ED), सीबीआई (CBI) के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राबड़ी देवी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और कहा कि, "जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ED-CBI के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है. आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है. लालू प्रसाद यादव की जी व उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं. भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है" 

राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई पहुंची

सोमवार सुबह सीबीआई ने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर पूछताछ की. इस टीम में 11-12 अफसर शामिल थे, सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ भी की. ये मामला जमीन के बदले नौकरी देने से जुड़ा है. आरोप है कि साल 2004-09 के बीच लालू यादव ने रेलवे में ग्रुप डी में नौकरियों के बदले जमीन ली थी जिसे अपने परिवार के सदस्यों के नाम करवाया था. 18 मई 2022 को CBI ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी.

जानें- तेजस्वी ने क्या कहा?

सीबीआई जब राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची तो उस वक्त राबड़ी देवी घर पर ही थीं हालांकि तेजस्वी यादव घर से निकल चुके थे. तेजस्वी यादव ने सीबीआई रेड पर कहा कि "बीजेपी के साथ रहिए तो राजा हरिश्चंद्र, बीजेपी से सवाल करोगे तो इस तरह ही होता है. ये कोई नई बात नहीं है. टाइमिंग पर जिसको जो आकलन करना है करते रहे. इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है."

आपको बता दें एक दिन पहले ही विपक्ष के नौ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था. इन नेताओं में बिहार के डिप्टी सीएम और राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल था.

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, यूपी के इन दिग्गजों की आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'गांधी आश्रम का कुर्ता था नहीं तो..', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Dehradun News: देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget