एक्सप्लोरर

काशीवासियों से बोले मोदी, आपने मुझे मौका देकर धन्य कर दिया... पढ़े 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक वीडियो के जरिए अपनी संसदीय सीट वाराणसी के लोगों को संदेश दिया। काशीवासियों को संदेश देते हुए पीएम ने कहा कि जो भी काशी की तपोभूमि में आया वो यहीं को होकर रह गया। बीते 5 वर्षों में मैंने भी प्रति पल इसका अनुभव किया है।

1.

मेरे राजनीतिक और अध्यात्मिक जीवन को दिशा देने में, मुझे गढ़ने में काशी का बहुत बड़ा योगदान है। काशी मेरे लिए सिर्फ दो अक्षर नहीं हैं, बल्कि मेरे रोम-रोम में बसे अध्यात्म, धर्म और संस्कृति की एक अविरत प्रेरणा है।

2.

जिस काशी पर बाबा विश्वनाथ मोहित हों, उसे किसी की क्या आवश्यकता है। पर मेरा जीवन काशी और काशीवासियों के कुछ काम आ सका, इसका मुझे संतोष है।

3.

काशी के धार्मिक और ऐतिहासिक महात्म्य में एक ईंट भी जोड़ना बहुत बड़ा सौभाग्य होता है। मेरी काशी के लोगों ने मुझे ये मौका देकर मेरा जीवन धन्य कर दिया।

4.

मुझे इस बात का गर्व है कि पिछले पांच वर्षों में जनभागीदारी के साथ वाराणसी शहर विकास की नई राह पर चल पड़ा है। आवास, शौचालय, मुफ्त एलपीजी, बिजली कनेक्शन, वाराणसी ने हर क्षेत्र में आदर्श उदाहरण पेश किए हैं।

5.

दीनदयाल हस्त कला संकुल के निर्माण से हस्तशिल्पियों और बुनकरों के परंपरागत हुनर को विश्व के बाजारों में जगह मिली है। दो नए कैंसर अस्पताल काशीवासियों और इस पूरे क्षेत्र के लिए राहत बनकर आए हैं।

6.

बाबा विश्वनाथ से मां गंगा के दर्शन हों, काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो या काशी के घाटों की रौनक, हर कोई आज काशी के इस रूप से अभिभूत है।

7.

जब मैंने काशी पर लिखने के लिए अपनी कमल उठाई तो कुछ ही शब्द लिख पाया। पुरातन, पुनीत, परिमल काशी, अडिग, अप्रतिम, अविरल काशी। निरंतर, निविघ्न, निर्मल काशी, विशिष्ठ, विकसित, विमल काशी।

8.

पिछले पांच वर्षों में हम सबने मिलकर बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है और मिलजुलकर करना है। हमारा संकल्प है कि विकास की इस गति को थमने नहीं देना है।

9.

आज हर काशीवासी स्वयं में नरेन्द्र मोदी बनकर चुनाव लड़ रहा है और चुनाव लड़ा भी रहा है।

10.

मैं ये कहना चाहता हूं कि आप भी लोकतंत्र के इस उत्सव में जरूर शामिल होना। वोट देने जरूर जाइएगा। अपने आस-पड़ोस में भी सभी को वोट करने के लिए प्रेरित कीजिएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाईकोर्ट में नहीं दाखिल किया जवाब और दस्तावेज, जानें क्या रही वजह?
आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाईकोर्ट में नहीं दाखिल किया जवाब और दस्तावेज, जानें क्या रही वजह?
हापुड़ में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, गोदाम पर मिला खून से लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
हापुड़ में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, गोदाम पर मिला खून से लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी बनेगा मेडिकल हब! यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹215 करोड़ के निवेश से लगेगी चिकित्सा उपकरण इकाई
यूपी बनेगा मेडिकल हब! यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹215 करोड़ के निवेश से लगेगी चिकित्सा उपकरण इकाई

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget