एक्सप्लोरर

Moradabad News: इस सपा नेता की गिरफ्तारी पर होगी इनामी बारिश, अब कर्मचारी यूनियन ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपा नेता युसूफ मलिक पर पुलिस ने 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया है. सपा नेता पर नगर निगम के अधिकारी को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में सपा नेता युसूफ मलिक (Yusuf Malik) पर पुलिस (Police) ने 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया है. सपा नेता पर नगर निगम के अधिकारी को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है. वहीं कर्मचारी यूनियन के एक नेता ने भी युसूफ मालिक को गिरफ्तार करने वाले को 51 हजार रूपये देने का ऐलान किया है.

क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के बकायेदारों पर कार्रवाई करने के लिए गई थी. जहां पर नगर निगम की टीम ने सपा नेता युसूफ मलिक के दामाद के मकान को 23 लाख रूपये का बकाया होने के कारण सील कर दिया था. जिस पर बौखलाये सपा नेता युसूफ मलिक ने नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता की थी. जिस पर सपा नेता और उनके दामाद बेटी समधी आदि लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था. मुकदमे के बाद सपा नेता युसूफ मलिक के दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन सपा नेता युसूफ मलिक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. जिसको लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी और नगर निगम परिवार लगातार धरना प्रदर्शन करते हुए मांग कर रहा है कि युसूफ मलिक को गिरफ्तारी की जाए. 

क्या है आरोपी
बीते दिन संयुक्त कर्मचारी मोर्चा नगर निगम ने भी मंडलायुक्त को इसी संबंध में ज्ञापन दिया था कि जल्द से जल्द सपा नेता युसूफ मलिक की गिरफ्तारी की जाए. अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के साथ जो अभद्र व्यवहार किया गया है उसका इंसाफ किया जाए. वहीं इस संबंध में लगातार गिरफ्तारी की मांग को देखते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने सपा नेता के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है. जानकारी देते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अपर नगर आयुक्त के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में एक अभियोग पंजीकृत कराया गया है.

क्या बोली पुलिस
एसएसपी ने बताया कि युसूफ मलिक के खिलाफ दर्ज विवेचना प्रचलित है जो तथ्य प्रकाश में आए हैं. उन सभी को विवेचना में सम्मिलित कर लिया गया है. जो आरोपी है उसकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम में लगी हुई हैं. अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है. उसमें जो उनके अन्य सहयोगी हैं उनकी भी शिनाख्त कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए जो हमारी एसओजी की टीम और सर्वे लायंस की टीम लगी हुई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. आरोपी के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं और थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: शिवपाल यादव ने यूपी विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, जसवंतनगर सीट से जीते थे चुनाव

Lucknow News: बसपा नेता फहाद के अवैध आपर्टमेंट्स पर चला लखनऊ प्रशासन का बुलडोजर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget