एक्सप्लोरर

President Ramnath Kovind इस दिन करेंगे रामलला के दर्शन, क्लिक कर जानें यूपी दौरे का पूरा कार्यक्रम

Ramnath Kovind uttar pradesh visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) 4 दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पहुंचे हैं. राष्ट्रपति यूपी में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 

President Ramnath Kovind UP Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) आज से 4 दिन से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दौरे पर हैं. सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर वो लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर पहुंचे, और उसके बाद उनका काफिला राजभवन पहुंचा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 दिन के अपने यूपी दौरे पर 3 शहरों का दौरा करेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम क्या है. 4 दिनों में राष्ट्रपति किन-किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे.  
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत 
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से 4 दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं. इन 4 दिनों में वो उत्तर प्रदेश के 3 शहरों में जाएंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राष्ट्रपति सुबह तकरीबन 11:40 पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया. वहीं, देश की प्रथम महिला नागरिक और राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया. वहां से उनका काफिला राजभवन के लिए निकला. दोपहर 12:10 पर राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचा. 

राष्ट्रपति 4 दिनों में किन-किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 अगस्त को शाम 4:50 बजे बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 5 बजे से 6 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, साथ ही सावित्री बाई फुले महिला छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगे. शाम 5:40 पर राष्ट्रपति छात्रों को संबोधित करेंगे और शाम 6:15 बजे वापस राजभवन लौटेंगे. वहीं, 27 अगस्त को सुबह 10:50 बजे कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर पहुंचेंगे और सुबह 11 से 12 बजे तक सैनिक स्कूल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जबकि, दोपहर 12:30 बजे वापस राजभवन लौटेंगे. शाम 4:35 बजे- राजभवन से पीजीआई जाएंगे, शाम 4.50 बजे पीजीआई पहुंचेंगे. शाम 5 से 6 बजे तक पीजीआई के 26वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि, शाम 6:15 बजे वापस राजभवन लौटेंगे.

रामलला का करेंगे दर्शन
अपने दौरे के तीसरे दिन 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. जहां वो गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर बनने वाले आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रपति 28 अगस्त शाम को गोरखपुर से वापस लखनऊ लौट आएंगे और यहीं राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लखनऊ के चारबाग से प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे. ऐसा पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रपति लखनऊ से अयोध्या ट्रेन से जाएगा. वहां वो रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे इसके अलावा हनुमानगढ़ी में भी जाकर पूजा करेंगे. साथ ही अयोध्या को कई सौगातें भी देंगे. राष्ट्रपति शाम को राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से ही वापस लखनऊ लौट आएंगे और शाम को विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh News: कल्याण सिंह के सम्मान में योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, अब लखनऊ कैंसर संस्थान दिवंगत पूर्व सीएम के नाम से जाना जाएगा

Priyanka Gandhi attack on CM Yogi: प्रियंका गांधी ने बोला योगी सरकार पर हमला, पूछा- किसानों के साथ आखिर ये अन्याय क्यों हो रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget