एक्सप्लोरर

कुतुबमीनार से भी ऊंचा है गोरखपुर खाद कारखाने का प्रीलिंग टॉवर, जानें- क्यों खुश हैं किसान और युवा Gorakhpur News

गोरखपुर में निर्माणाधीन खाद कारखाना में ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। दुनिया के किसी भी खाद कारखाने का यहां सबसे ऊंचा टॉवर बनाया गया है। जो कुतुबमीनार से भी ऊंचा है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। एक समय था जब बरसों से बंद खाद कारखाने को शुरू करना दूर की खीर साबित हो रहा था। लेकिन, साल 2014 में भाजपा की सरकार आने के पहले जब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इसे शुरू करने का गोरखपुर के मानबेला मैदान से एलान किया तो किसी को विश्‍वास ही नहीं हुआ। जब सरकार बनने के बाद गैस से चलने वाली इस फैक्‍ट्री के शिलान्‍यास के लिए पीएम गोरखपुर आए तो लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। अब इस फैक्‍ट्री से एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दुनिया के किसी भी खाद कारखाने का यहां सबसे ऊंचा टॉवर बनाया गया है। जो कुतुबमीनार से भी ऊंचा है।

हिन्‍दुस्‍तान यूरिया रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके दीक्षित ने बताया कि प्रीलिंग टॉवर की लम्‍बाई 149.2 मीटर है। ये दुनिया के किसी भी फर्टिलाइजर कारखाने का सबसे ऊंचा टावर है। इस फैक्‍ट्री में यूरिया की क्‍वालिटी काफी अच्‍छी होगी। उन्‍होंने बताया कि अमोनिया कूलिंग टावर का काम पूरा हो गया है। फरवरी 2021 में प्रोडक्‍शन शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन 3,850 मीट्रिक टन यूरिया का उत्‍पादन किया जाएगा। इसके साथ ही 200 टन अमोनिया का भी उत्‍पादन होगा। इसकी सप्‍लाई पूर्वी यूपी के साथ बिहार, बंगाल और अन्‍य पड़ोसी राज्‍यों में भी होगी।

कुतुबमीनार से भी ऊंचा है गोरखपुर खाद कारखाने का प्रीलिंग टॉवर, जानें- क्यों खुश हैं किसान और युवा Gorakhpur News

हिंदुस्‍तान यूरिया रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का प्रीलिंग टॉवर कुतुबमीनार से भी ऊंचा बन चुका है। कुतुबमीनार की ऊंचाई 73 मीटर है। जबकि, इस टॉवर की ऊंचाई 149.2 मीटर है। अभी तक देश का सबसे ऊंचा प्रीलिंग टॉवर चंबल फर्टिलाइजर कोटा में है जिसकी ऊंचाई 141.5 मीटर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास के बाद 27 फरवरी 2018 को खाद कारखाने का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण की जिम्मेदारी जापान की कंपनी टोयो को दी गई है। प्रीलिंग टॉवर के सबसे ऊपर जाल बनाया जाएगा। इस जाल पर यूरिया बनाने का केमिकल गिराया जाएगा। जाल के रास्ते टॉवर से गिरने वाला केमिकल नीचे आकर खाद के दाने में बदल जाएगा।

खाद कारखाने के निर्माण की जिम्मेदारी पांच कंपनियों एनटीपीसी, सीआइएल, आइओसीएल, एफसीआइएल और एचएफसीएल के ज्‍वाइंट वेंचर एचयूआरएल (हिदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड) को सौंपी गई है। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के यूरिया प्लांट के प्रीलिंग टॉवर (यूरिया खाद का दाना बनाने का स्थान) की ऊंचाई कुतबमीनार से भी दोगुनी होगी। जापानी कंपनी द्वारा निर्माणाधीन 149.2 मीटर ऊंचे टॉवर में 117 मीटर की ऊंचाई से अमोनिया गैस का लिक्विड गिराया जाएगा। अमोनिया के लिक्विड और हवा के रिएक्शन से नीम कोटेड यूरिया बनेगी। एचयूआरएल द्वारा करीब 7,500 करोड़ की लागत से देश का सबसे बड़ा यूरिया प्लांट लगाया जा रहा है।

गेल द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन से आने वाली नेचुरल गैस और नाइट्रोजन के रिएक्शन से अमोनिया का लिक्विड तैयार किया जाएगा। अमोनिया के इस लिक्विड को प्रीलिंग टॉवर की 117 मीटर ऊंचाई से गिराया जाएगा। इसके लिए ऑटोमेटिक सिस्टम तैयार किया जा रहा है। अमोनिया लिक्विड और हवा में मौजूद नाइट्रोजन के रिएक्शन ने यूरिया छोटे-छोटे दाने के रूप में टॉवर के बेसमेंट में कई होल के रास्ते बाहर आएगा। यहां से यूरिया के दाने ऑटोमेटिक सिस्टम से नीम का लेप चढ़ाए जाने वाले चैंबर तक जाएंगे। नीम कोटिंग होने के बाद तैयार यूरिया की बोरे में पैकिंग होगी।

यूरिया प्लांट में टॉवर की ऊंचाई हवा की औसत रफ्तार के बाद तय की जाती है। इसके लिए एचयूआरएल की टीम ने करीब महीने भर हवा की रफ्तार को लेकर सर्वे किया, जिसके बाद प्रीलिंग टॉवर की ऊंचाई तय की गई। गोरखपुर के खाद कारखाने की स्थापना 20 अप्रैल 1968 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुई थी। भारतीय उर्वरक निगम लिमिटेड के देश के पांच खाद कारखाना में ये एक था। 10 जून 1990 को दुर्घटना में कर्मचारी मेघनाथ सिंह की मौत हो गई, इसके बाद कारखाना नहीं चला।

कुतुबमीनार से भी ऊंचा है गोरखपुर खाद कारखाने का प्रीलिंग टॉवर, जानें- क्यों खुश हैं किसान और युवा Gorakhpur News

खाद कारखाने को लेकर युवाओं का कहना है कि कारखाने के शुरू होने से उन्हें काफी उम्‍मीदें हैं। युवाओं ने कहा कि फैक्‍ट्री में नौकरी मिलने के साथ आसपास के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्‍ध होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बरसों से बंद कारखाने को शुरू करने की पहल की है। इसके पहले तमाम सरकारें आईं और राजनीति करके चली गईं। यहां के लोग भी उम्‍मीद लगाए बैठे रहे, लेकिन, खाद कारखाना नहीं शुरू हुआ। अब ये खाद कारखाना शुरू होने वाला है, इससे उन्‍हें काफी खुशी है।

खाद कारखाना शुरू होने को लेकर किसानों ने बताया कि उन्‍हें काफी उम्‍मीदें हैं। बरसों से ये फैक्‍ट्री बंद है। जब ये फैक्‍ट्री चल रही थी तो उन्‍हें अच्‍छी गुणवत्‍ता वाली यूरिया उपलब्‍ध रहती थी। फसल भी अच्‍छी होती थी। व्‍यापारी कालाबाजारी नहीं कर पाते थे। फैक्‍ट्री बंद होने के बाद से ब्‍लैक में यूरिया खरीदनी पड़ती थी और क्‍वालिटी भी अच्‍छी नहीं होती थी। किसानों ने कहा कि अब उन्‍हें सस्‍ते दाम पर अच्‍छी क्‍वालिटी की यूरिया फिर मिलने लगेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget